फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Arhtiyas and farmers again accused of scam in paddy purchase

आढ़तियों व किसानों ने फिर लगाया धान खरीद में घोटाले का आरोप

Wed, 01 Dec 2021 12:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:02 PM IST
विज्ञापन
Arhtiyas and farmers again accused of scam in paddy purchase
होडल। अनाज मंडी में धान की सरकारी खरीद घोटाले में सरकार जांच से कतरा रही है। वहीं, मंडी बोर्ड के अधिकारियों के अलावा किसान व आढ़ती नए-नए खुलासे कर रहे हैं। मंगलवार को मंडी के आढ़ती अश्विनी कुमार सहित किसानों ने मंडी के अधिकारियों के साथ में खरीद एजेंसियों के कर्मचारियों पर सुविधा के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

अनाज मंडी में अक्टूबर महीने में किसानों की धान की फसल की सरकारी खरीद ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पर दर्ज पोर्टल के अनुसार शुरू हुई थी। फसल की खरीद के दौरान किसानों व मंडी के आढ़तियों ने मंडी अधिकारियों के अलावा खरीद एजेंसियों के कर्मचारियों पर कमीशन के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप भी लगाए। किसानों ने खरीद के दौरान कभी मंडी के गेट पर तालाबंदी तो कभी एसडीएम का घेराव कर अपना रोष प्रदर्शन किया था। किसान खरीद के दौरान से ही प्रशासन में सरकार से धान की खरीद में कमीशन के नाम पर रिश्वतखोरी की जांच की मांग करते चले आ रहे हैं। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब मंडी पूर्व प्रधान सतपाल सिंह सौरव के अलावा मार्केटिंग बोर्ड के नीलामी अधिकारी सुखसिंह ने मार्केटिंग बोर्ड के मुख्य प्रशासक और मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला को पत्र लिखकर धान की फसल की सरकारी खरीद में मंडी के सचिव व सहायक सचिव के अलावा मंडी सुपरवाइजर पर फर्जी गेटपास काटकर खरीद में हुए घोटाले की जांच की मांग की थी। अब मंडी के आढ़ती अश्विनी जेलदार ने धान की खरीद में खरीद एजेंसियों पर सुविधा शुल्क के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मंडी में धान खरीद में मामले में मंडी अधिकारियों के अलावा सरकारी धान खरीद एजेंसियों के अधिकारी भी शामिल है। सरकार उच्च स्तर की एजेंसी से जांच करवाकर दूध का दूध व पानी का पानी करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अश्विनी जेलदार, आढ़ती मंडी
हम किसानों की धान की फसल की खरीद के समय कई बार जिला उपायुक्त व एसडीएम के अलावा मंडी अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। सरकार कमीशन खोरी की जांच करवाए।

- बृजभूषण, किसान
अनाज मंडी में धान खरीद मामले में अनियमितताओं की जो शिकायतें अधिकारियों को मिली हैं, उनकी जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- वकील अहमद, एसडीएम होडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed