{"_id":"6a84b31439b315be8e035bf2","slug":"applications-open-for-the-dr-ambedkar-meritorious-student-scholarship-palwal-news-c-24-1-pal1008-127143-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित छात्रवृत्ति योजना 2026-27 के तहत ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि पात्र विद्यार्थी 30 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। योजना का लाभ अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और पात्र सामान्य वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को निर्धारित अंकों और शैक्षणिक योग्यता के आधार पर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पात्र विद्यार्थियों के परिवार की वार्षिक आय चार लाख रुपये से कम होनी चाहिए। योजना के तहत विद्यार्थियों को कक्षा और वर्ग के अनुसार 8 हजार से 12 हजार रुपये तक छात्रवृत्ति दी जाएगी। आवेदन के लिए विद्यार्थियों को परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, जाति व आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, शैक्षणिक प्रमाण पत्र सहित जरूरी दस्तावेज तैयार रखने होंगे। उपायुक्त ने पात्र विद्यार्थियों से अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन करने का आह्वान किया। संवाद