फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Anganwadi workers submitted memorandum

आंगनबाड़ी वर्करों ने सौंपा ज्ञापन

Mon, 25 Oct 2021 11:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers submitted memorandum
पलवल। परियोजना कार्यालय आंगनबाड़ी वर्कर एंड हेल्पर यूनियन ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। वर्कर्स का कहना था कि विभाग उनपर मैपिंग कार्य का दबाव बना रहा है। आंगनबाड़ी वर्कर्स को एंड्रायड फोन अब तक नहीं दिए गए हैं, बिना फोन के मैपिंग कार्य नहीं हो सकता। इसको लेकर वर्कर्स ने बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान उर्मिला रावत ने की। संचालन जिला पदाधिकारी सुनीता ने किया। सीआईटीयू के नेता श्रीपाल सिंह भाटी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों का किराया 200 प्रतिमाह दिया जा रहा है जबकि हरियाणा के 21 जिलों में शहर का किराया 15 सौ रुपये प्रतिमाह दिया जा रहा है। वर्कर व हेल्पर की वर्दी की राशि दो वर्ष से नहीं मिली है। मानदेय केंद्र का जुलाई तक तथा हरियाणा का अगस्त तक मिला है। इसके बाद का मानदेय शीघ्र दिया जाए। ईंधन की राशि 15 महीनों की बकाया है, जिसका भुगतान किया जाए। रजिस्टर, वेटबुक, वेट मशीन, दरी, कुर्सी, अलमारी सभी केंद्रों को दी जाएगी। राशन की सप्लाई गेहूं चावल 50 किलो की पैकिंग हो और सभी केंद्रों पर राशन की सप्लाई दी जाए। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की राशि दी जाए। धरने को सुनीता, शकुंतला, शीला व किरण ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed