फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Anganwadi workers' four-day strike begins

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की चार दिवसीय हड़ताल शुरू

Wed, 08 Dec 2021 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers' four-day strike begins
पलवल। आंगनबाड़ी वर्कर एंड हेल्परस यूनियन की जिला इकाई ने बुधवार को चार दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गांव कुसलीपुर स्थित गुर्जर धर्मशाला एकत्रित हुईं, जहां पर सभा के बाद लघु सचिवालय तक जुलूस निकाला गया। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान उर्मिला रावत ने की, जबकि संचालन जिला सचिव कृष्णा ने किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला प्रधान उर्मिला रावत व सीटू के नेता धर्मचंद ने कहा कि हरियाणा सरकार ने वर्ष 2018 में आंगनबाड़ी यूनियन से आंदोलन के बाद समझौता किया था, जिसे आज तक लागू नहीं किया है। समझौते में सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एक जनवरी व एक जुलाई को महंगाई भत्ता देना था, जो एक बार देखकर आज तक दोबारा नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी वर्करों से सुपरवाइजर का 50 प्रतिशत प्रमोशन का कोटा सरकार ने तय करके आज तक उसे लागू नहीं किया है। भारत सरकार ने वर्ष 2019 में कार्यकर्ता के 15 सौ रुपए और सहायक के 750 रुपये की बढ़ोतरी की थी, जिसे आज तक लागू नहीं किया है। आंगनबाड़ी केंद्रों का किराया समय पर नहीं मिल रहा है। वर्दी भत्ते को नहीं दिया जा रहा है और आंगनबाड़ी केंद्रों का किराया शहर का तीन हजार और बड़े शहरों का पांच हजार है, जिसको सरकार आज तक लागू नहीं कर रही है। न ही कम देने वालों पर कोई कार्रवाई की जा रही है। बृहस्पतिवार को भी कार्यकर्ता गुर्जर धर्मशाला पर एकत्रित होकर प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन को किसान नेता दरियाब सिंह, रमेश चंद्र, ताराचंद, कमला, कृष्णा, बिमलेश, सुनीता, मधु, योगेश, शकुंतला, परसंदी, सीमा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed