फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Anganwadi worker reached to surround MLA's residence

विधायक का निवास घेरने पहुंची आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Fri, 21 Jan 2022 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi worker reached to surround MLA's residence
पलवल। 45 दिनों से हड़ताल कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को होडल विधायक जगदीश नायर के निवास का घेराव किया। कार्यकर्ता होडल विश्राम गृह में एकत्रित हुईं, जहां शहर में जुलूस निकालते हुए विधायक के निवास पर पहुंची। निवास पर कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। विधायक जगदीश नायर की अनुपस्थिति में उनके पुत्र राहुल नायर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। कार्यकर्ताओं ने मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। आंगनबाड़ी वर्कर एंड हेल्पर यूनियन के नेतृत्व में आयोजित धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता हसनपुर खंड प्रधान बिमलेश फौजदार ने की, जबकि संचालन जिला सचिव शशि देवी ने किया।
विज्ञापन

धरने में सीटू के जिला प्रधान श्रीपाल सिंह भाटी व जिला सचिव भागीरथ बेनीवाल, मिड डे मिल की जिला प्रधान संता, आशा वर्कर की खंड की नेता देवकी, नगर पालिका के प्रधान महावीर मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान विश्राम गृह पर सैकड़ों कर्मचारी एकत्रित हुए, जहां से जुलूस निकालते हुए तालाब गोशाला मार्केट, हसनपुर चौक, गोडोता चौक होते हुए विधायक जगदीश नायर के निवास पर पहुंची, जहां धरना प्रदर्शन किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि यदि सरकार ने हमारी मांगों का समाधान नहीं किया तो यह आंदोलन इतना तेज होगा कि जिससे सरकार की ईंट से ईट बजाने के लिए तैयार रहेंगे। सभी वक्ताओं ने करनाल में पांच आंगनबाड़ी नेताओं पर की गई कार्रवाई पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि यदि सरकार ने अपने आदेश वापस नहीं लिए तो सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा, सीआईटीयू, हरियाणा किसान संगठन और रिटायर कर्मचारी संघ सड़कों पर उतरेंगे।
विज्ञापन

बिमलेश फौजदार ने कहा कि 45 दिन से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हड़ताल पर हैं। उसके बावजूद सरकार अपनी हठधर्मी पर अड़ी हुई है। कई मांगों पर समझौता भी हो चुका है, परंतु कुछ मांगों को सरकार मानने से इंकार कर रही है। अपनी बात को सरकार तक पहुंचाने के लिए पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक, सांसद और मंत्रियों के निवास का घेराव कर ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं। सरकार ने बातचीत करने की बजाय छटनी करने के नोटिस दिए हैं। यदि एक भी कार्यकर्ता की छटनी की गई तो निर्णायक आंदोलन किया जाएगा। धरने को लक्ष्मीचंद, राजपाल, प्रदीप, बिजेंद्र, संतोष, मोनिका, हीरावती व राजबाला ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed