फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Amount given to district 7 cow centers

जिले की सात गौशालाओं को दी चारे के लिए 12 लाख रुपये की राशि

Thu, 22 Aug 2019 10:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Amount given to district 7 cow centers
पलवल में गौशाला के संचालक को चारे के लिए सहायता राशि का चैक देते हुए गौसेवा आयोग के चेयरमैन - फोटो : Palwal
पलवल। प्रदेश की गोशालाओं को 300 रुपये प्रति गोवंश के हिसाब से पंजीकृत 462 गोशालाओं को करीब 11 करोड़ 65 लाख रुपये की राशि चारा खरीद के लिए दी जा रही है, जबकि 41 गोशालाओं को शेड बनाने के लिए करीब तीन करोड़, 37 लाख रुपये दिए जा रहे हैं। उक्त बात हरियाणा गोसेवा आयोग के चेयरमैन भानीराम मंगला ने कही। 2015 से 31 मार्च 2019 की अवधि में करीब 63 करोड़ 64 लाख रुपये गोशालाओं को अनुदान राशि दी गई है। जबकि 2013 से 2014 के दौरान एक करोड़ 90 लाख रुपये गोशालाओं को अनुदान के रूप में दी गई थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तीन वर्षों में प्रदेश में 250 नई गोशालाएं और नंदीशालाएं खोली हैं। हरियाणा की सभी गोशालाओं में मुख्यमंत्री गोशाला जगमग योजना के अंतर्गत अक्षय ऊर्जा विभाग के माध्यम से गोशालाओं से केवल दस प्रतिशत अंश लेकर सौर ऊर्जा का कार्य प्रगति पर है। गोशालाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए गोबर व गोमूत्र से गोबर के डंडे या गोबर के गमले, धूपबत्ती टिकिया व गोमूत्र से फिनाइल, गो अर्क व कीट नाशक दवाइयां बनाने के प्रयोग में लाया जा सकता है।
विज्ञापन

गोबर व गोमूत्र से पदार्थ बनाने वाली मशीनों पर 90 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। गोशालाओं में उपयोग होने वाले वाले सामान पर 90 प्रतिशत अनुदान के रूप में लगभग 23 लाख 25 हजार रुपये की राशि दी गई है। इस अवसर पर हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष मेहरचंद गहलोत,भाजपा जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत, हरियाणा गो सेवा आयोग के सदस्य पूरणमल यादव, भाजपा महामंत्री पलवल पवन अग्रवाल, उप निदेशक पशुपालन विभाग डॉ. नीलम आर्य व पलवल गोशालाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed