फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Alleged wrong treatment, case against 3 including doctor

गलत इलाज का आरोप, डॉक्टर समेत 3 पर केस

Mon, 05 Jul 2021 06:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
Alleged wrong treatment, case against 3 including doctor
हथीन। गांव अंधरौला निवासी इरफान ने शहर चौकी में धीरनकी रोड स्थित क्लिनिक के डॉक्टर और दो महिला कंपाउडर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इरफान का आरोप है कि उक्त तीनों ने उसकी भाभी रिहाना का गलत तरीके से इलाज कर उसकी जान को खतरे में डाल दिया है। पुलिस के अनुसार शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता इरफान ने बताया कि इस समय उसकी भाभी नूंह स्थित नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन है। जहां पर चिकित्सकों ने उसका ऑपरेशन किया है। अब भी हालत गंभीर बनी हुई है। इरफान ने बताया कि उसकी भाभी की दो महीने पहले घर पर ही डिलीवरी हुई थी। डिलीवरी के बाद उनके पेट में दर्द होने लगा। उन्होंने मुश्ताक के क्लिनिक पर इलाज कराया। वहां दो महिला कर्मचारियों ने उसका ऑपरेशन किया । इससे बच्चेदानी एवं आंतों को नुकसान हो गया। हालत गंभीर होने पर उन्होंने भाभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed