फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   All Haryana PWD Mechanical Employees Union protesting against the suspension

निलंबन के विरोध में कर्मचारियों का प्रदर्शन, ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन

Tue, 26 Apr 2022 10:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
All Haryana PWD Mechanical Employees Union protesting against the suspension
पलवल में कर्मचारियों को प्रदर्शन को संबोधित करते जिले सिंह भड़ाना। - फोटो : Palwal
पलवल। हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन ने मंगलवार को पदाधिकारियों के निलंबन के विरोध में कार्यकारी अभियंता कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया, जिसकी अध्यक्षता प्रांतीय उपप्रधान जिले सिंह भड़ाना ने की। जबकि संचालन शाखा सचिव नरेश शर्मा ने किया। प्रदर्शन जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कर्मचारियों की लंबित समस्याओं और यूनियन के शिष्टमंडल के साथ पदाधिकारियों के निलंबन के विरोध में किया गया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी हुई।
विज्ञापन

जिले सिंह भड़ाना ने कहा कि प्रदर्शन का मुख्य कारण प्रमुख अभियंता असीम खन्ना हैं, जोकि अपने पद का दुरुपयोग करते हुए कर्मचारियों की समस्याओं को हल करने की जगह जानबूझकर उन्हें लटकाना चाहते हैं। बार-बार प्रयास के बावजूद बैठक करने के लिए समय नहीं देता है। काफी प्रयासों के बाद जब 13 अप्रैल को वार्ता का समय निश्चित किया गया तो बैठक के समय शिष्टमंडल बातचीत के लिए उनके कार्यालय में गया तो बिना किसी पूर्व सूचना के मौखिक तौर पर बैठक को रद्द कर दिया गया। इस बाबत जब कर्मचारियों ने अपनी नाराजगी व्यक्त की तो अधिकारी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए यूनियन के राज्य प्रधान विश्वनाथ शर्मा व महासचिव नरेंद्र धीमान को निलंबित कर दिया। आक्रोशित होकर यूनियन ने 18 अप्रैल को इसके कार्यालय का घेराव करने का नोटिस दे दिया, लेकिन विवाद को हल करने के स्थान पर 22 अप्रैल को यूनियन के पांच अन्य पदाधिकारी कर्मचारियों को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया। इस दमनकारी कार्रवाई के खिलाफ प्रदेश के सबसे बड़े संगठन हरियाणा कर्मचारी महासंघ को भी इस आंदोलन में आना पड़ा और आज इसी कड़ी में सभी संबंधित यूनियनों ने पूरे प्रदेश में दो घंटे तक विरोध-प्रदर्शन कर अपनी एकता का परिचय दिया। 28 अप्रैल को अधीक्षक अभियंता पलवल के कार्यालय पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। प्रदर्शन में मुख्य रूप से राजकीय अध्यापक संघ 70 के राज्य प्रधान मनोज शेरावत, जिला प्रधान नादर सिंह, नत्थी सिंह, धर्मवीर, लखनलाल, गिर्राज शर्मा, विश्वेंद्र, विजयपाल, लक्ष्मण सिंह तंवर, महेंद्र शर्मा, महिपाल, नरेश शर्मा, प्रताप पांचाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने की गेट मीटिंग
हथीन। हरियाणा कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर एचएसईबी वर्कर यूनियन ने दो घंटे तक विरोध प्रदर्शन कर गेट मीटिंग की। इसकी अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान आस मोहम्मद ने की तथा मंच संचालन सब यूनिट के सचिव मुबारिक खान ने किया। इस दौरान यूनिट सचिव राकेश बंचारी ने बताया कि 13 अप्रैल को ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल रजिस्ट्रेशन नंबर 681 के प्रतिनिधिमंडल को चीफ इंजीनियर ऑफिस पंचकूला में बैठक के लिए बुलाया गया, लेकिन बगैर जानकारी दिए बैठक रद्द कर दी गई। फिर बाद में उन कर्मचारियों को निलंबित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed