फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Agriculture minister will in Hathin today

कृषि मंत्री ओपी धनखड़ आज हथीन में

Fri, 19 Jul 2019 09:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
Agriculture minister will in Hathin today
हथीन। हथीन विधानसभा क्षेत्र में भाजपा संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी पार्टी हाईकमान ने कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ को सौंपी हुई है। इसके दृष्टिगत धनखड़ शनिवार को हथीन आकर कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके लिए पार्टी की जिला इकाई एवं चुनाव प्रबंधन कमेटी ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। प्रबंधन कमेटी के जिला सह संयोजक सूरज पांडे ने बताया कि धनखड़ पार्टी से जुड़े सभी वर्गों के लोगों से मिलेंगे। पन्ना प्रमुख से लेकर बूथ प्रमुख, अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों, सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों से मिलकर पार्टी संगठन को गतिशील बनाने के लिए अपना मार्गदर्शन भी देंगे। कृषि मंत्री के दौरे को सफल बनाने के लिए सूरज पांडे ने पार्टी के जिला महासचिव जय सिंह चौहान के साथ बहीन, मंडकोला, मानपुर छांयसा, बीघावली, जनचौली, कौंडल और गहलब गांव का दौरा किया। उन्होंने बताया कि कृषि मंत्री के दौरे के प्रति कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed