फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Accused of petrol pump loot arrested

पेट्रोल पंप लूट कांड के आरोपी को जेल भेजा

Fri, 19 Jul 2019 09:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
Accused of petrol pump loot arrested
पेट्रोप पंप लूट कांड का आरोपी पुलिस हिरासत में। - फोटो : Palwal
हथीन। हथीन-पलवल रोड पर भंगूरी गांव में स्थित पेट्रोल पंप पर 13 जून की रात लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को सीआईए पलवल की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहन उर्फ पव्वा को शुक्रवार को हथीन अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए इस मामले के जांच अधिकारी एएसआई हकीमुद्दीन खान ने बताया कि 13-14 जून की रात को भंगूरी गांव के पेट्रोल पंप से 4 लुटेरे दस हजार रुपये और मोबाइल फोन लूटकर तथा 26 सौ रुपये का डीजल ब्रेजा कार में डालकर फरार हो गए थे। इस संदर्भ में पेट्रोल पंप मालिक ने हथीन थाना में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ 392, 394 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। हकीमुद्दीन खान ने बताया कि सब इंस्पेक्टर देवीलाल, एएसआई अभय सिंह, कांस्टेबल संदीप तथा उन्हें गश्त के दौरान सूचना मिली कि पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाला एक आरोपी होडल के हसनपुर चौक पर है। इसी आधार पर बताए गए स्थान से मोहन उर्फ पव्वा पुत्र उदय राम निवासी पैगाम तहसील शेरगढ़ को 16 जुलाई को काबू किया गया। उसे अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। इस दौरान पूछताछ में पव्वा ने बताया कि भंगूरी गांव के पेट्रोल पंप को उसने अपने साथियों राजू व योगेश निवासी मितरोल तथा शीशपाल निवासी धामाका के साथ मिलकर लूटा था। उन्होंने बताया कि पेट्रोल पंप लूट की वारदात के समय जिस ब्रेजा कार का इस्तेमाल किया था, उसे लगभग एक-डेढ़ महीना पहले राजस्थान से लूटा था। जांच अधिकारी हकीमुद्दीन ने बताया कि शीशपाल निवासी धामाका एक अन्य मामले में जेल में है। उसे प्रोडक्शन वारंट पर लिया जाएगा तथा शेष अन्य दो फरार आरोपियों राजू व योगेश निवासी मितरोल की गिरफ्तारी के भी प्रयास तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed