दारू के लिए दादागिरी: पिस्तौल की नोक पर ठेका सेल्समैन से लूट, ले गया शराब की बोतल; मना करने पर बोला- ठोक दूंगा
ठेके पर मौजूद सेल्समैन सचिन ने बताया कि 25 मार्च को गौरव नामक युवक आया और जेब से पिस्तौल निकाल कर काउंटर पर रखते हुए बोला मुझे शराब दो। रुपये मांगे तो कहा कि मेरा नाम गौरव छपरोलिया है तू मुझे नहीं जानता, चुपचाप फ्री शराब दे दे, नहीं तो ठोक दूंगा (गोली मार दूंगा)।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पलवल में शराब ठेके के सेल्समैन से एक बदमाश पिस्तौल दिखा शराब की बोतल ले गया। दोबारा शराब मांगने पर सेल्समैन ने मना किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। गदपुरी थाना पुलिस ने ठेका मालिक की शिकायत पर एक नामजद आरोपी सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
गदपुरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजबीर सिंह के अनुसार ओल्ड फरीदाबाद निवासी मोनू भाटी ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसने सरकार से शराब के ठेके का लाइसेंस लिया हुआ है। उसने जॉन जैंदापुर के नाम से दो दुकान खोली हुई हैं, जिनमें एक दुकान गांव छपरौला में है। ठेके पर मौजूद सेल्समैन सचिन ने बताया कि 25 मार्च को गौरव नामक युवक आया और जेब से पिस्तौल निकाल कर काउंटर पर रखते हुए बोला मुझे शराब दो। रुपये मांगे तो कहा कि मेरा नाम गौरव छपरोलिया है तू मुझे नहीं जानता, चुपचाप फ्री शराब दे दे, नहीं तो ठोक दूंगा (गोली मार दूंगा)। सेल्समैन ने डर के कारण उसे मुफ्त में शराब दे दी।
आरोपी ने कहा कि अपने मालिक को मेरा नाम बता देना। सेल्समैन सचिन ने जब उसे ये बातें बताईं तो उसने आगे से मुफ्त में शराब देने से मना कर दिया। 27 मार्च को एक लड़का शराब लेने ठेके पर आया, उसने मोबाइल पर गौरव छपरोलिया से बात कराई। गौरव ने कहा कि इसे फ्री में शराब की बोतल दे दो, सेल्समैन ने मना किया तो बोला कि तू रुक में आता हूं और तू शराब की बोतल भी फ्री में देगा और तेरा मालिक मंथली भी देगा, वरना तुझे गोली मार दूंगा। यह कहते हुए पिस्तौल निकाल ली और जबरन शराब की बोतल ले गया। सेल्समैन ने तुरंत 112 पर पुलिस को सूचना दी।