फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   शहर की दर्जनों कॉलोनियों में पेयजल संकट

शहर की दर्जनों कॉलोनियों में पेयजल संकट

Wed, 28 Aug 2013 05:34 AM IST
Palwal
Palwal Updated Wed, 28 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
होडल। शहर की दर्जनों कॉलोनियों में पिछले एक सप्ताह से पेयजल सप्लाई न पहुंचने से लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। मजबूरन लोगों को पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। लोगों में पेयजल विभाग के अधिकारियों के प्रति खासा गुस्सा है।
विज्ञापन

कॉलोनीवासियों का कहना है कि बार-बार पेयजल विभाग के अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद उन्हें इस समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। शहर की ताला मंडी, पुरानी अनाज मंडी, गढ़िया बाजार, जैन कॉलोनी, तेलीबाड़ा मोहल्ला व बाईसी मोहल्ला के अलावा आसपास के अन्य इलाकों में हफ्ते भर से पानी नहीं पहुंच रहा है। स्थानीय निवासी नरेश जैन, भोला जैन, सचिन मित्तल, हरीप्रकाश बंसल, सोनू भारद्वाज, गुलशन गर्ग व चीनी मित्तल समेत तमाम लोगों का कहना है कि उनके घरों में लगे नल हफ्तेभर से शोपीस बने हैं। उन्हें बाजार से पानी की बोतलें खरीदकर प्यास बुझानी पड़ रही है। पानी न आने की वजह से दैनिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में पेयजल विभाग के जेई राजबीर सिंह का कहना है कि बिजली आपूर्ति संबंधी दिक्कतों के कारण कॉलोनियों में पेयजल समस्या पैदा हो रही हैं। जेई के अनुसार, उन्होंने बिजली निगम के एसडीओ व संबंधित जेई को बिजली संबंधी समस्या से अवगत करा दिया गया है। जल्द ही बिजली आपूर्ति ठीक होते ही पेयजल आपूर्ति भी बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed