{"_id":"90-32688","slug":"Palwal-32688-90","type":"story","status":"publish","title_hn":"चितौड़गढ़ में होगा कार्यक्रम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चितौड़गढ़ में होगा कार्यक्रम
Palwal
Updated Fri, 15 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेवात। राजा हसन खां मेवाती के शहादत दिवस पर चितौड़गढ़ में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। राजा हसन खां पीस फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष शहनाज मेव ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस समारोह की अध्यक्षता भोपाल के राशिद मेव करेंगे। उन्होंने बताया कि राजस्थान वक्फ विकास परिषद के अध्यक्ष और राज्य मंत्री हाजी अब्दुल गफ्फार मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा राजस्थान मदरसा बोर्ड के सदर मौलाना फजले हक, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आमीन पठान, आफताब अहमद, शफी मोहम्मद, और असलम मेव भी इस मौके पर मौजूूद रहेंगे। शहनाज मेव ने बताया कि आज का मेव समाज अपने पूर्वजों को भूल रहा है। अपने पूर्वजों की याद के लिए हर साल इस तरह का कार्यक्रम किया जाता है।
विज्ञापन