फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   महजिद में अंदर दीवारों पर हाथ के निशान व गेट पर फेंका पीला रंग

महजिद में अंदर दीवारों पर हाथ के निशान व गेट पर फेंका पीला रंग

Tue, 02 Apr 2019 07:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
महजिद में अंदर दीवारों पर हाथ के निशान व गेट पर फेंका पीला रंग
मस्जिद में अंदर दीवारों पर हाथ के निशान व गेट पर फेंका पीला रंग
विज्ञापन

- पुलिस में दी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। पुराने जीटी रोड स्थित पीर वाली गली मस्जिद में अंदर घुसकर चूल्हा जलाने, दीवारों पर हाथ के निशान छापने तथा गेट पर हल्दी डालने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी मिलने पर इस संबंध में नमाज अदा कराने वाले मुख्तार अहमद ने शहर थाना पुलिस में शिकायत देकर ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
शिकायत में मुख्तार अहमद ने बताया कि मंगलवार की दोपहर एक बजे जब वह मस्जिद में पहुंचे तो देखा किसी असामाजिक तत्वों ने मस्जिद के अंदर घुसकर चूल्हा जलाया हुआ है तथा वहां झाडू़ आदि डाली हुई है। इसके अलावा दीवारों पर काले रंग की स्याही से बने हाथ छापे हैं और गेट पर हल्दी व पीला रंग डाला हुआ है। शिकायत में कहा गया है कि इस तरह से समाज में सांप्रदायिकता फैलाने की कोशिश की गई है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। मुस्लिम समाज के लोगों में इस घटना के बाद रोष है।
विज्ञापन

---------
मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान हाजी यूनुस अहमद का कहना है कि इस तरह के प्रयास कर समाज में सांप्रदायिकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। मुस्लिम समाज के लोगों से इस मामले में शांति बनाए रखें तथा पुलिस को शिकायत दे दी गई है, पुलिस पर भरोसा रखें। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed