{"_id":"5c6029c0bdec22653c2d1e45","slug":"61549806016-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश को लेकर युवक की गोली मारकर हत्या की, आरोपी मौके से फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश को लेकर युवक की गोली मारकर हत्या की, आरोपी मौके से फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक की गोली मारकर हत्या, हंगामा
आरोपी मौके से फरार, लोगों ने जाम लगाया
-परिजनों का आरोप, पुरानी रंजिश में दिया वारदात को अंजाम
-पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा तीन के खिलाफ किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। पलवल-नूंह रोड स्थित गांव महेशपुर में रविवार की सुबह 25 वर्षीय सुरेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई तथा आरोपी कार में बैठकर फरार हो गए। परिजनों का आरोप है कि हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई तथा गांव के ही तीन युवकों गजराज, हरपाल व सुखबीर तथा उनके तीन अन्य साथियों ने वारदात को अंजाम दिया है। ग्रामीणों ने इस हत्या के मामले को लेकर पलवल-नूंह रोड पर जाम भी लगा दिया। लोगों ने पुलिस को समझाया, तब जाकर जाम खुलवाया।
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी अनिल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए, लेकिन परिजनों ने उन्हें शव नहीं उठाने दिया। ग्रामीणों व परिजनों ने करीब तीन घंटे तक हंगामा किया तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। बाद में डीएसपी हेडक्वार्टर रमेश कुमार मौके पर पहुंचे तथा के आश्वासन के बाद शव को पलवल के नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने लोगों को आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सदर थाना प्रभारी अनिल कुमार के अनुसार गांव महेशपुर निवासी तारीफ ने शिकायत दी है कि गांव निवासी नेतराम के पुत्रों गजराज व सुखबीर के साथ उनकी पुरानी रंजिश चल रही थी। रंजिश के चलते ही आरोपी गजराज ने अप्रैल 2018 में भी सुरेंद्र पर गोली चलाई थी, जिसको सदर थाना पुलिस में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है, जो अदालत में विचाराधीन है।
खेतों में पानी लगाने के लिए गया था
शिकायत में कहा गया है कि रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे तारीफ अपने भाई सुरेंद्र के साथ खेतों में पानी लगाने के लिए गया था। तारीफ सुरेंद्र से करीब दो एकड़ पीछे चल रहा था। रास्ते में पहले ही योजना बनाकर खड़े गांव निवासी गजराज, उसके भाई सुखबीर, गजराज के मौसी के लड़के हरपाल, बढराम गांव निवासी उनके जीजा व दो अन्य ने सुरेंद्र पर ताबड़तोड़ गोली चला दी, जिसमें सुरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई तथा आरोपी थोड़ी आगे खड़ी कार में बैठकर गांव किशोरपुर की ओर फरार हो गए।