फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   6 cases in dispute in two places

दो स्थानों पर झगड़े में 6 पर केस

Sun, 27 Sep 2020 06:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
6 cases in dispute in two places
पलवल। कैंप थाना अंतर्गत अलग-अलग स्थानों पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के दो मामले सामने आए हैं। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर 6 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

कैंप थाना प्रभारी इंस्पेक्टर यादराम के अनुसार न्यू कॉलोनी निवासी पुष्पा ने शिकायत दर्ज कराई है कि 26 सितंबर की शाम 5 बजे वह अपने घर पर मौजूद थी। उसी दौरान कॉलोनी निवासी आंचल व ऊर्षा आइं और आते ही लाठी-डंडे से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गईं। वहीं आदर्श कालोनी निवासी सुभाष ने शिकायत दर्ज कराई है कि पड़ोस में रहने वाला सुरेश व उसके परिवार के सदस्य छत से गंदा पानी फेंकते हैं और गालियां देते हैं। आरोपी दबंग प्रवृति के हैं और कई बार जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित भी करते हैं। 10 सितंबर को सुरेश व उसका परिवार गालियां देने लगा। पीड़ित ने जब विरोध किया तो सुरेश, गोल्डी, सनी, सुरेेश की पत्नी व गोल्डी की पत्नी ने मिलकर पीड़ित के परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया व जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed