फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   500 health workers will be vaccinated on the first day

पहले दिन 500 स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगा टीका

Fri, 15 Jan 2021 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
500 health workers will be vaccinated on the first day
जिला नागरिक अस्पताल में कोरोना वैक्सीन की गिनती करते अधिकारी। - फोटो : Palwal
पहले दिन 500 स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगा टीका
विज्ञापन

पलवल। जिले में आज से शुरू होने वाले कोरोना टीकाकरण की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को जिला उपायुक्त नरेश नरवाल ने तैयारियों का जायजा लेने के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक भी ली। सभी अधिकारी-कर्मचारियों को समय से केंद्रों पर पहुंचने और टीकाकरण को पूरी गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि टीकाकरण की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की जाएगी। पहले दिन 500 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा।
उपायुक्त ने बताया कि टीकाकरण में अनुभवी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है, ताकि यह कार्य सुचारु रूप से चल सके। केंद्रों पर सभी जरूरी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप ने बताया कि गुरुग्राम से 5090 डोज वैन के माध्यम से पलवल पहुंच चुकी हैं। वैक्सीन को नागरिक अस्पताल पलवल के कोल्ड चैन स्टोर में रखा गया है। जहां पुलिस कर्मी 24 घंटे उसकी सुरक्षा कर रहे हैं। यहीं से शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पांचों केंद्रों पर वैक्सीन पहुंचाई जाएगी। जिले में उपमंडल नागरिक अस्पताल होडल, सीएचसी हथीन, सीएचसी अलावलपुर, सीएचसी दूधौला और नागरिक अस्पताल पलवल में टीकाकरण होगा। इन केंद्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा, स्वास्थ्य कर्मचारी व लाभार्थी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

हर केंद्र पर मौजूद रहेंगे अधिकारी
शनिवार को पहले दिन हर केंद्र पर 100-100 लोगों को टीका लगाया जाएगा। होडल उपमंडल नागरिक अस्पताल व हथीन सीएचसी पर संबंधित क्षेत्रों के एसडीएम, सीएचसी दूधौला में नगराधीश अंकिता, सीएचसी अलावलपुर में एसडीएम पलवल कंवर सिंह और नागरिक अस्पताल पलवल में जिला उपायुक्त नरेश नरवाल टीकाकरण का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं और बच्चों को वैक्सीन नहीं
सिविल सर्जन ने बताया कि गर्भवती महिलाओं और 18 साल से कम आयु वर्ग के बच्चों को वैक्सीन नहीं लगेगी। सरकार के निर्देशानुसार प्रथम चरण में 4,300 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। टीकाकरण के लिए गठित टीमों को प्रशिक्षण देने के साथ ही दो चरणों में पूर्वाभ्यास कराया गया है। दूसरे और तीसरे चरण में क्रमश: फ्रंटलाइन वर्कर्स और 50 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके बाद आम लोगों को वैक्सीन उपलब्ध कराई जाएगी। वैक्सीनेशन के लिए पहचान-पत्र दिखाना अनिवार्य है, जिसमें आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड आदि शामिल हैं। पंजीकरण के बिना कोई भी व्यक्ति कोरोना वैक्सीन प्राप्त नहीं कर सकता है। प्रथम टीकाकरण के 28 दिनों बाद दूसरा टीका लगाया जाएगा। टीका लगने के बाद भी संबंधित व्यक्ति को मास्क पहनना होगा व शारीरिक दूरी का पालन करना होगा। कोरोना वैक्सीन पंजीकृत कर्मियों के नाम से ही आएगी। यदि कोई कर्मी अनुपस्थित रहता है तो उसके स्थान पर दूसरे कर्मी को वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed