फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   50 banquet halls on the verge of closure

जिले के 50 बैंक्वेंट हॉल बंद होने के कगार पर

Tue, 08 Sep 2020 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
50 banquet halls on the verge of closure
पलवल में स्थित बैंक्वेट हॉल। - फोटो : Palwal
जिले के 50 बैंक्वेट हॉल बंद होने के कगार पर
विज्ञापन

पलवल। कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन में जहां बड़े-बड़े उद्योग धराशायी हो गए हैं, वहीं जिले के करीब 50 बैंक्वेट हॉल भी बंद होने की कगार पर हैं। संचालक हॉल की साफ-सफाई और कर्मचारियों के वेतन देने में असमर्थ हैं। हालांकि, अब सरकार ने शादी और अन्य कार्यक्रमों में 100 लोगों को शामिल होने की अनुमति दे दी है। इसके बावजूद कोरोना के डर से लोग कार्यक्रम नहीं कर रहे हैं। फिलहाल, शादी-विवाह भी बंद हैं और नवंबर से शादियां शुरू होंगी। इस कारण बैंक्वेट हॉल संचालकों का काम काम पूरी तरह से ठप है।
वाटिका को 50 हजार रुपये महीने के किराये पर लिया हुआ है। कर्मचारियों के वेतन और अन्य खर्चों पर भी इतना ही खर्च आ जाता है। कोरोना के कारण सभी बुकिंग रदद् हो गई हैं। करीब दो लाख रुपये पार्टियों को वापस देने पड़े। अब तो काम बंद करने की नौबत आ गई है।
विज्ञापन

- किशन चंद दीक्षित, संचालक केसी वाटिका, पलवल
---------
कोरोना ने धंधा चौपट कर दिया है। शादी-विवाह और अन्य मांगलिक कार्यक्रम बंद हैं। सभी बुकिंग भी रद्द हो गई हैं। अब हालात ये हैं कि कर्मचारियों को निकालना पड़ रहा है। दो-चार माह बाद पैलेस को बंद करने की नौबत आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवेंद्र भाटिया, गोबिंदम पैलेस, होडल
----------
कोरोना के कारण ढाबा बंद है। बुकिंग रद्द कर पैसे भी वापस करने पड़े। हर महीने करीब 2 लाख रुपये खर्च हो रहा है। कमाई के नाम पर कुछ नहीं है। इस दौरान कर्मचारियों का वेतन देना भी मुश्किल हो रहा है। सरकार को ऐसे व्यापारियों के लिए पैकेज लाना चाहिए।
- पराग चुटानी, संचालक ग्रांड प्रकाश ढाबा पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed