फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   4 arrested for cheating on shopkeepers as fake inspectors

फर्जी इंस्पेक्टर बन दुकानदारों से ठगी करने वाले 4 काबू

Mon, 26 Oct 2020 07:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 07:44 PM IST
विज्ञापन
4 arrested for cheating on shopkeepers as fake inspectors
पलवल। मीनार गेट मुख्य बाजार में दुकानों पर सैंपल भरने के नाम पर ठगी करने वाले चार लोगों को दुकानदारों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। दुकानदारों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच अधिकारी एएसआई हरपाल के अनुसार मीनार गेट के दुकानदार गोपाल, शंकरलाल व राम अवतार ने शिकायत में कहा है कि सोमवार को कुछ लोग फूड इंस्पेक्टर बनकर दुकान पर आए तथा खाद्य सामग्री के सैंपल भरने लगे। आरोपियों ने कई दुकानदारों से पैसे भी ले लिए। शक होने पर दुकानदारों ने व्यापारी नेताओं को बुलाया। व्यापारियों ने स्वास्थ्य विभाग पता किया तो उन्होंने छापे की बात से मना कर दिया। दुकानदारों चारों लोगों को पकड़ लिया और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया और शहर थाना ले आई। आरोपियों ने अपने नाम रवि, त्रिलोक, मनोज व कमल किशोर निवासी फरीदाबाद बताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed