{"_id":"61476bd98ebc3eb6cd3053f6","slug":"32-new-more-patients-of-fever-were-found-in-chilli-palwal-news-noi605563975","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिल्ली में बुखार के नए 32 नए और मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिल्ली में बुखार के नए 32 नए और मरीज मिले
विज्ञापन
चिल्ली गांव में मरीजों की जांच करते कर्मी
- फोटो : Palwal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथीन। गांव चिल्ली में रविवार को भी बुखार के 32 मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग की अस्थायी ओपीडी में कुल 41 लोग आए, जिनमें से 32 बुखार के मरीज मिले। प्रवर चिकित्सा अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि बुखार से पीड़ित लोगों के रक्त नमूने लेकर उन्हें लैब में परीक्षण के लिए भेजा गया है। मलेरिया के परीक्षण के लिए भी नमूने लिए गए हैं। डेंगू के परीक्षण के लिए 20 लोगों के नमूने लिए गए।
उन्होंने बताया कि पिछले पांच दिनों के नमूनों में कोई मलेरिया और डेंगू का केस नहीं मिला है। कोरोना की जांच के लिए 19 सैंपल लिए गए हैं। अभी तक गांव में कोरोना का भी कोई मामला नही मिला है। बुखार के जो मरीज मिल रहे हैं, अधिकांश में वायरल की शिकायत है। दो बच्चों की तबियत को देखते हुए उन्हें पलवल के जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने रविवार को भी गांव के 200 घरों में जाकर थर्मल स्क्रीनिंग की। विभाग ने अब फैसला लिया है कि गांव के सभी बच्चों की जांच की जाएगी। इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है। गांव में बने अस्थायी ओपीडी में 24 घंटे स्वास्थ्य कर्मी तैनात हैं। गांव की कम्यूनिटी में रोग न फैले, इसके लिए भी एहतियात बरते जा रहे हैं। अब तक एक बजुर्ग सहित 10 लोगों की मौत हो चुकी है।
गांव में निकाली गई जागरूकता रैली
गांव चिल्ली में रविवार को जागरूक करने के लिए नई अलायंस फॉर इम्यूनाइजेशन हेल्थ संस्था के बैनर तले जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में निवर्तमान सरपंच नरेश कुमार, सिराजु सहित गांव के बच्चों ने भी हिस्सा लिया। रैली गांव की सभी गलियों से गुजरी। तिपहिया में लाउडस्पीकर के माध्यम से टीकाकरण के प्रति भी जागरूक किया गया।