{"_id":"5f2d7d678ebc3e3cd7202e94","slug":"31-new-corona-positive-case-19-discharge-palwal-news-noi52838722","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलवल में शुक्रवार को मिले कोरोना के 31 नए मरीज -","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलवल में शुक्रवार को मिले कोरोना के 31 नए मरीज -
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
31 नए संक्रमित मिले, 19 ने दी कोरोना को मात
पलवल। जिले में शुक्रवार को भी कोरोना के 31 नए मरीज मिले। अब मरीजों की संख्या 1057 हो गई है। वहीं, 19 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए। अब ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 887 हो गई है। वहीं, कोरोना से अभी तक नौ लोगों की मौत हुई है।
जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि जिले में सर्विलांस पर 20808 लोग आ चुके हैं और उनमें से 10274 लोगों का सर्विलांस पूरा हो चुका है तथा अभी भी 10274 लोग सर्विलांस पर है। पलवल आइसोलेशन वार्ड में 25 व्यक्ति भर्ती हैं। कुल 170 लोगों का उपचार चल रहा है। जिले में 406 नमूनों की रिपोर्ट का इंतजार है। कुल 20928 नमूनों में से 19476 की रिपोर्ट निगेटिव है।
उन्होंने बताया कि हमारे पास लगातार दूसरे प्रदेशों से काफी लोग आ रहे हैं। लगातार उनकी स्क्रीनिंग जारी है और नागरिक अस्पताल में गर्भवती महिलाओं, आपातकालीन में आने वाले सभी मरीजों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पलवल जिले में कोरोना मरीजों की ठीक होने का औसत 85 प्रतिशत है।
विज्ञापन
सिविल सर्जन के अनुसार अभी तक स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 9274 लोगों की साइकोलोजिकल काउंसलिंग की जा चुकी है। उन्होंने लोगों से निवेदन किया है कि कहीं पर भी भीड़ दिखती है तो जिम्मेदार नागरिक होने के नाते एक-दूसरे को सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति जागरूक करें। कोरोना के खिलाफ जंग में स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन का साथ देंगे तो जल्द ही हम इस जंग में जीत पाएंगे।