फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   3 arrested in van loot

लूटपाट और वाहन चोरी के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

Sat, 13 Jul 2019 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
3 arrested in van loot
लूटपाट और वाहन चोरी के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

पलवल। अलग-अलग स्थानों से लूटपाट व मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को जिला पुलिस की अपराध जांच शाखा ने गिरफ्तार किया है। पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर रही है। वहीं केएमपी पर ट्रक चालक की हत्या के मामले में जेल में बंद एक बदमाश को सदर थाना पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। पुलिस ने आरोपी से नकदी, हथियार और मृतक ट्रक चालाक का लाइसेंस बरामद किया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार अपराध जांच शाखा टीम में शामिल एएसआई चंदन सिंह, प्रधान सिपाही मेहरचंद, सिपाही शाबीर, राजीव व नरेंद्र ने मुखबिर की सूचना पर अहरवां गांव के बस अड्डा से मितरोल निवासी योगेश उर्फ बावरा और धामाका निवासी शीशपाल को गिरफ्तार किया। उक्त बदमाशों ने 30 जून को राजमार्ग पर बंचारी के पास होडल से दिल्ली जा रहे डॉ. राकेश पांडे को मारपीट कर घायल कर दिया था और उसकी ब्रेजा कार व नकदी लूट ली थी। बदमाशों ने लूटपाट की वारदात को स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने लूटी गई कार को लालपुर रोड उत्तर प्रदेश में नाले के पास से बरामद कर लिया है। बदमाशों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

वहीं अपराध जांच शाखा की टीम ने अलीगढ़ रोड पर स्थित टोल बैरियर पर गोली चलाकर लूटपाट करने वाले एक आरोपी जनौली गांव निवासी युधिष्टिर उर्फ भोला को अलावलपुर के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ के बाद अलावलपुर निवासी अनूप नामक युवक की भी गोली मारकर हत्या करने के मामले का खुलासा किया है तथा उस वारदात में शामिल होने की बात कबूली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि 7 अप्रैल को राजमार्ग पर केएमपी पुल के नीचे सिंगार निवासी ट्रक चालक की हत्या करने के मामले में एक बदमाश को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। पुलिस पूछताछ में बदमाश योगेश उर्फ योगी ने हत्या की वारदात में शामिल होने की बात कबूली है। सुमन कुमार ने बताया कि आरोपी से मृतक का चालक लाइसेंस और उससे लूटी गई रकम में से हिस्से में आए 500 रुपये भी बरामद किए हैं। फिलहाल आरोपी योगेश कैंप थाना क्षेत्र के एक मामले में जेल में बंद था। इस मामले में पहले गिरफ्तार किए गए दर्जनों आरोपियों से पूछताछ में योगेश के बारे में जानकारी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed