{"_id":"68efdce81ec6e1f61d048653","slug":"25-new-roads-will-be-built-in-hathin-palwal-news-c-24-1-gr11004-118567-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: खेत-खलिहान योजना के तहत हथीन में बनेंगी 25 नई सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: खेत-खलिहान योजना के तहत हथीन में बनेंगी 25 नई सड़कें
Wed, 15 Oct 2025 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Wed, 15 Oct 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
तीन लाख ग्रामीणों को मिलेगा सीधा लाभ, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ने दी मंजूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। हलके के ग्रामीण इलाकों की किस्मत बदलने वाली एक बड़ी पहल को मंजूरी मिल गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने खेत-खलिहान योजना के तहत हथीन क्षेत्र में 25 नई सड़कों के निर्माण को स्वीकृति दे दी है। यह कदम स्थानीय विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी की लगातार उठाई जा रही मांग का परिणाम है, जो ग्रामीण बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक बड़ा बदलाव साबित होगा।
विधायक इसराइल चौधरी ने बताया कि इन सभी सड़कों के निर्माण का कार्य हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (मार्किटिंग बोर्ड) द्वारा करवाया जाएगा। फिलहाल विभाग को सभी सड़कों का विस्तृत इस्टीमेट तैयार करने और उसे मुख्यालय भेजने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस्टीमेट स्वीकृत होते ही बजट आवंटित किया जाएगा और इसके बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। सड़कों की चौड़ाई औसतन चार से पांच करम रखी जाएगी, ताकि बड़े वाहनों और कृषि उपकरणों की आवाजाही में कोई दिक्कत न आए। इसके अलावा संबंधित सड़कों की राजस्व रिकॉर्ड में निशानदेही के लिए तहसीलदार और पटवारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे भूमि से जुड़े विवादों से बचा जा सके और कार्य में पारदर्शिता बनी रहे।
मंजूर की गई सड़कों में जलालपुर खालसा से भंगुरी अहरवां, सापनकी से घरोट बिचपुरी रोड, मंगोरका से अहरवां, बाबुपुर से रनसीका, लखनाका से जलालपुर, हुचपुरी से छांयसा, मठेपुर से महलुका, महलुका से कौंतलाका, पावसर से रूपनगर, अंधरोला से मानपुर, उटावड से रूपडाका, भीमसीका से गुलेसरा सहित अन्य प्रमुख मार्ग शामिल हैं। विधायक इसराइल चौधरी ने कहा कि वह खुद कार्यों की निगरानी करेंगे और कोशिश करेंगे कि निर्माण गुणवत्तापूर्ण हो और तय समय में पूरा किया जाए।