{"_id":"6149d39d8ebc3eb62630a883","slug":"23-cows-freed-from-the-clutches-of-smugglers-palwal-news-noi605856046","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करों के चंगुल से 23 गोवंश मुक्त कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्करों के चंगुल से 23 गोवंश मुक्त कराए
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में तस्कर
- फोटो : Palwal
हथीन। बहीन थाना पुलिस ने तस्करों के चंगुल से 23 गोवंश मुक्त कराए। इस मामले में दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नूंह स्थित टाई निवासी आरिफ एवं कोट गांव निवासी मुकीम के रूप में हुई। पुलिस
ने मामला दर्जकर दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया।
जानकारी के अनुसार, गोरक्षा दल के सदस्यों को सूचना मिली थी कि गो तस्कर कंटेनर में गोवंशों को भर कर ले जा रहे हैं। कंटेनर बहीन थाना क्षेत्र से गुजरेगा। इसके बाद गो रक्षा दल के सदस्यों ने बहीन थाना पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस ने नागल जाट के बस अड्डे पर नाकाबंदी कर दी। इस बीच पुलिसकर्मियों और गो रक्षा दल के सदस्य हरेंद्र, देवीलाल, महेश टेकचंद आदि ने कंटेनर को रुकवाने का प्रयास किया, लेकिन चालकतेज गति से भगाने लगा। पुलिसकर्मियों ने चालक का पीछाकर कंटेनर को रुकवा लिया। कंटेनर के अंदर 23 गोवंश लदे थे। पुलिस ने सभी गोवंशों को मुक्त कराया और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान नूंह स्थित टाई निवासी आरिफ एवं कोट गांव निवासी मुकीम के रूप में हुई। पुलिस ने गो रक्षा दल के सदस्य हरेंद्र निवासी होडल के बयान पर मुकदमा दर्ज कर कंटेनर को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने गोवंशों को गो शाला में भिजवा दिया है।