{"_id":"5c5f0ae6bdec22270200da37","slug":"21549732582-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियमितताएं उजागर होने पर विभाग ने लिया यू-टर्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियमितताएं उजागर होने पर विभाग ने लिया यू-टर्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनियमितताएं उजागर होने पर विभाग ने लिया यू-टर्न
हथीन। समीपवर्ती गांव गढ़ी विनोदा में जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाए गए बूस्टिंग स्टेशन के संदर्भ में निर्माण कार्यों में बरती गई धांधलियों के उजागर होने के बाद अब विभाग यू-टर्न की स्थिति में आ गया है। शनिवार को विभाग की तरफ से बूस्टिंग स्टेशन पर जेसीबी और लेबर भेजकर चार दीवारी को तुड़वाया गया। उक्त चार दीवारी बिना आधारभूत ढांचे के बनाई गई थी। जो किसी भी समय ढह सकती थी। इसकी शिकायत गांव गढ़ी विनोदा निवासी महेंद्र प्रताप ने सीएम विंडो पर की थी। शिकायत नंबर 2018/131873 की जांच किसी भी अधिकारी ने मौके पर जाकर नहीं की। शिकायतकर्ता ने उक्त बूस्टिंग पंप के निर्माण में अनियमितताएं बरतने और घटिया मैटेरियल का इस्तेमाल कर टेंडर की शर्तों की पालना न करने की शिकायत की थी। शिकायत की जांच का जिम्मा विभाग के उपमंडल अधिकारी एके गुप्ता को सौंपा गया। गुप्ता ने भौतिक सत्यापन ना करके शिकायतकर्ता के कथितरूप से फर्जी हस्ताक्षर कर उक्त शिकायत के निपटारे का विवरण सीएम विंडो पोर्टल पर अपलोड कर दिया था। इस बारे में शिकायकर्ता ने दोबारा 29 जनवरी को उसके फर्जी हस्ताक्षर करने के बारे में शिकायत की। आश्चर्य की बात तो यह रही है कि जिस अधिकारी की शिकायत शिकायतकर्ता ने की थी, उसी अधिकारी को दोबारा जांच सौंप दी गई है। विभाग ने पहले की गई शिकायत पर तो कोई कार्रवाई नहीं की, परंतु अब दूसरी शिकायत पर यू-टर्न ले लिया है और चारदीवारी को जेसीबी से खोद दिया। विभाग के अधीक्षण अभियंता जनकराज का कहना है मामला उनके संज्ञान में है। इसकी वे गहराई से जांच करेंगे। इस संदर्भ में 12 फरवरी को बुलाया गया है।