फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   कूड़े के ढेर में पड़ी मिली सरकारी अस्पतालों की दवाइयां

कूड़े के ढेर में पड़ी मिली सरकारी अस्पतालों की दवाइयां

Sat, 19 Jan 2019 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
कूड़े के ढेर में पड़ी मिली सरकारी अस्पतालों की दवाइयां
लापरवाही : कूड़े के ढेर में पड़ी मिली सरकारी अस्पतालों की दवाइयां
विज्ञापन

- स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, अगस्त 2019 है दवाइयों की अंतिम तिथि
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। न्यू एक्सटेंशन कॉलोनी के वार्ड 14 की गली नंबर दो के एक खाली प्लाट में शनिवार को भारी मात्रा में सरकारी दवाइयां कूड़े के ढेर में पड़ी मिली। इनमें ज्यादातर पेट के कीड़े मारने की दवाई, ओआरएस घोल के अलावा कुछ अन्य दवाइयां भी थी। सुबह की सैर कर रहे लोगों ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी तो विभाग में हड़कंप मच गया तथा मौके पर विभाग की टीम पहुंच गई।
वार्ड निवासी मनोज कुमार व पूर्व पार्षद पति देवी दलाल ने बताया कि वह सुबह घर से सैर करने के लिए निकले थे। तभी उनकी नजर कूड़े के ढेर में पड़ी दवाइयों पर पड़ी। जब उन्होंने पास जाकर दवाइयों को जांचा तो उन पर हरियाणा गवर्नमेंट सप्लाई ऑनली (केवल हरियाणा सरकार द्वारा वितरित) लिखा देखकर चौंक गए और तुरंत इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी। सूचना मिलते ही विभाग और सरकारी अस्पताल के डाक्टरों की टीम मौके पर पहुंची। जब डाक्टरों ने दवाइयां को जांचा और उन्हें कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल में लाए तो उनके होश उड़ गए। इन दवाइयों पर अंतिम तिथि अगस्त 2019 लिखा हुआ था। स्वास्थ्य विभाग अब अपनी इस लापरवाही को छुपाने की कोशिश में लगा हुआ है, क्योंकि ये दवाइयां आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों को खिलाने के लिए दी जाती हैं। लेकिन ये पूरी दवाइयों कूड़े के ढेर में पड़ी मिली हैं। खबर लिखे जाने तक विभाग ने दवाइयों की मात्रा का खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन

कूडे़ के ढेर में दवा मिलने की सूचना मिलने पर मैंने डाक्टरों की टीम भेजी और टीम ने सभी दवाइयों को कब्जे में लिया। इन दवाइयों में बच्चों को दी जाने वाली आयरन की गोली और ओआरएस के अलावा कुछ अन्य दवाइयां भी थीं। ये पूरी दवाइयां इस वार्ड की एएनएम को बांटने के लिए दी गई थी। लेकिन ये दवाइयां कूड़े में ढेर में कैसे पहुंची, मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। इतनी बड़ी लापरवाही पर एएनएम और आशा वर्कर्स को निलंबित भी किया जा सकता है। इस मामले में गहनता से जांच की जाएगी तथा लापरवाही से दवाइयां फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - डा. प्रदीप शर्मा, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed