फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   21 new corona positive case

21 नए संक्रमित, 15 मरीजों ने दी कोरोना को मात

Tue, 08 Sep 2020 10:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
21 new corona positive case
21 नए संक्रमित, 15 मरीजों ने दी कोरोना को मात
विज्ञापन

पलवल। जिले में मंगलवार को 21 नए संक्रमित मिलने के साथ ही कोरोना पीड़ितों की संख्या 1682 हो गई है। जबकि, 15 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए। पलवल जिले में 1546 मरीज अब तक कोरोना को मात दे चुके हैं। जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि जिले में सर्विलांस पर 37555 लोग आ चुके हैं। इनमें से 22512 लोगों की 28 दिन की सर्विलांस अवधि पूर्ण हो चुकी है और 15043 लोग अभी भी सर्विलांस पर हैं। 1116 लोगों की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है। आइसोलेशन वार्ड में 19 मरीज भर्ती हैं। कोविड अस्पतालों में 146 मरीजों का उपचार चल रहा है। पलवल में 37767 सैंपल में से 34969 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि जिले में रिकवरी रेट 90 फीसदी पहुंच गया है। सिविल सर्जन ने बताया कि हमारे पास दूसरे प्रदेशों से लोग काफी संख्या में आ रहे हैं। इन लोगों की स्क्रीनिंग जारी है। उन्होंने बताया कि होम आइसोलेशन और सामाजिक दूरी के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। नागरिक अस्पताल में दुकानदारों, गर्भवती महिलाओं और आपातकालीन में आने वाली सभी मरीजों की जांच की जा रही है। लोगों की काउंसलिंग भी जारी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि आस-पास कोरोना का संदिग्ध मरीज दिखने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर- 1950, 100, 108, 7027840481, 01275-240022 पर सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed