{"_id":"5c0022e1bdec2241595ba4bc","slug":"201543512801-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों को अवैध हथियार समेत गिरफ्तार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो युवकों को अवैध हथियार समेत गिरफ्तार किया
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो युवकों को अवैध हथियार समेत गिरफ्तार किया
पलवल। अपराध जांच शाखा पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो युवकों को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है जबकि उनका एक साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हथियार बरामद कर मामला दर्ज कर लिया है। अपराध जांच शाखा प्रभारी सुरेश भड़ाना ने बताया कि उनकी टीम सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव बामनीखेड़ा में गश्त कर रही थी। उसी समय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तीन युवक अवैध हथियार लेकर पीले रंग की अपाचे बाइक पर चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए जाएंगे और बामनीखेड़ा से थोड़ा आगे पेट्रोल पंप पर तेल डलवाएंगे। सूचना मिलते ही पेट्रोल पंप के समीप नाकाबंदी की गई तो थोड़ी देर बाद एक पीले रंग की अपाचे बाइक आती दिखाई दी। बाइक सवार तीनों युवक सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर भागने लगे तो पुलिस ने उनका पीछा कर दो को दबोच लिया जबकि एक भागने में कामयाब रहा। काबू किए गए दोनों युवकों ने अपना नाम गांव पैंगलतू निवासी रवि व योगेश उर्फ कलवा बताया। जिनके कब्जे से एक पिस्तौल को बरामद किया है। पकड़े गए युवकों ने भागने वाले अपने साथी का नाम गांव बामनीखेड़ा निवासी बच्चू बताया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मजाक करने का विरोध करने पर युवक से मारपीट
पलवल। हंसी-मजाक करने का विरोध करने पर पांच लोगों द्वारा एक व्यक्ति को घर में बंद करके लाठी-डंडो से पीटने तथा बचाने आए पीड़ित के भाई को भी पीटने और जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है । सदर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जांच अधिकारी समय सिंह के अनुसार गांव आमरू निवासी मुकेश ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि गत 24 नवंबर को वह और उसकी पत्नी पलवल से घर जा रहे थे। गांव में रास्ते में गांव निवासी लालाराम, निरंजन, मुख्तियार, राकेश व जसवंत खड़े हुए थे जो मुकेश को देख मजाक करने लगे। पीड़ित पत्नी को घर छोड़कर वापस आया। उसने मजाक करने का विरोध किया। इस पर उक्त लोगों ने मुकेश को अपने घर में बंद करके लाठी-डंडो से पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर पीड़ित का भाई सुरेंद्र आ गया। उक्त लोगों ने सुरेंद्र को भी पीटा और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।