फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   2 persons killed by train

ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, पहचान नहीं

Wed, 21 Aug 2019 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
2 persons killed by train
पलवल। जिले में अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन की चपेट आने से एक युवक व अधेड़ की मौत हो गई। शवों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने पहचान व पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। जीआरपी में कार्यरत जांच अधिकारी भीम सिंह के अनुसार बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे उन्हें सूचना मिली कि अलावलपुर रेलवे पुल से आगे यार्ड के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक, मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष है तथा उसने सलेटी रंग की टी शर्ट व कॉफी रंग का लोवर पहना हुआ है। युवक के दाहिने हाथ की कलाई पर फूल गुदा हुआ है। युवक के पास से पहचान संबंधित कुछ नहीं मिला है। इसके अलावा जांच अधिकारी चंद्रपाल के अनुसार मंगलवार शाम को सूचना मिली कि रसूलपुर फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक ने काले रंग की चादर लपेटी हुई है। देखने में वह साधु की तरह दिखता है तथा उसकी उम्र 65 वर्ष के करीब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed