फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   2 days state level badminton competition start

दो दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू

Tue, 20 Aug 2019 11:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
2 days state level badminton competition start
पलवल। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में मंगलवार को संजीव मंगला की स्मृति में सातवीं दो दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। दो दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला पुलिस कप्तान नरेंद्र बिजारनिया ने किया। अध्यक्षता एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष अलका गुप्ता ने की। डीएवी स्कूल में शुरू हुई प्रतियोगिता में 100 बच्चे हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर पुलिस कप्तान नरेंद्र बिजारिनया ने कहा कि आज ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाओं की बेहद जरूरत है। ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छे खिलाड़ी हैं, जरूरत है केवल उन्हें एक मंच देकर उनकी प्रतिभा को निखारने की। जिला स्तर पर बनी एसोसिएशनों को खेल विभाग व सरकार के समक्ष खिलाड़ियों के लिए बुनियादी सुविधाओं को पूरी कराने के लिए मांग रखनी चाहिए। सरकार इस समय खेलों को पूरा बढ़ावा दे रही हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों से कहा कि वे खेल को खेल की भावना से खेलें तथा किसी भी तरह के गलत विचार मन में न रखे। खिलाड़ियों को अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए। हार-जीत दो ही पहलू हैं। एक खिलाड़ी जितेगा और एक हारेगा। इसलिए अपने खेल पर ध्यान दें तथा अच्छा प्रदर्शन करें। जीतने वाले खिलाड़ी अहम न पाले तथा हारने वाले निराश न हों। प्रतियोगिता शुरू कराने के बाद दो खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलवाई।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसोसिएशन के महासचिव यशपाल मंगला, संयुक्त सचिव शुभांकित गुप्ता, नमिता तायल, पूनम बंसल, ओम प्रकाश गुप्ता, मोहन सिंह, स्वतंत्र गोयल, योगा कोच राम लोटन, पूर्व पार्षद अनीता मंगला, लाल सिंह तेवतिया, सुभाष शर्मा, विक्रम सिंह, डा. अमिता गुप्ता सहित काफी लोग मौजूद थे। प्रतियोगिता में मुख्य रेफरी की भूमिका रवि चौहान ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed