फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   2 arrested with illegal wine

अवैध शराब सहित दो तस्कर गिरफ्तार

Fri, 19 Jul 2019 09:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
2 arrested with illegal wine
हथीन। पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र बिजरानिया के आदेश पर शराब व हथियारों की अवैध तस्करी को रोकने के लिए जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वाहन चोर निरोधक हथीन की टीम ने अवैध शराब सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी देते हुए डीएसपी शाकिर हुसैन ने बताया कि एवीटी स्टाफ के इंचार्ज मौहम्मद इलियास खान को सूचना मिली कि फिरोजपुर राजपूत गांव में अवैध शराब बेची जा रही है तथा दो युवक मोटरसाइकिल पर अवैध शराब लेकर आ रहे हैं। डीएसपी शाकिर हुसैन ने बताया कि सूचना मिलने पर एवीटी स्टाफ की टीम ने फिरोजपुर राजपूत गांव के पास नाकाबंदी कर दी। कुछ ही देर बाद दो युवक मोटरसाइकिल पर अवैध शराब लेकर आते हुए दिखाई दिए जिन्हें टीम ने काबू कर लिया। दोनों युवकों ने पूछताछ के दौरान अपने नाम जगवीर पुत्र रामफूल निवासी फिरोजपुर राजपूत व मोहित पुत्र राजकुमार निवासी फिरोजपुर राजपूर बताया। उन्होंने बताया कि जगवीर मोटरसाइकिल पर एक पेटी अवैध देसी शराब और 42 पव्वा मार्का मस्ताना तथा मोहित अपनी मोटरसाइकिल पर 2 पेटी अवैध देसी शराब लेकर आ रहे थे। दोनों शराब तस्करों को मोटरसाइकिलों व अवैध शराब सहित काबू कर मुकदमे दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed