फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   भाजपा को लगा बड़ा झटका, पूर्व सिंचाई मंत्री ने छोड़ी भाजपा

भाजपा को लगा बड़ा झटका, पूर्व सिंचाई मंत्री ने छोड़ी भाजपा

Wed, 13 Feb 2019 07:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
भाजपा को लगा बड़ा झटका, पूर्व सिंचाई मंत्री ने छोड़ी भाजपा
पूर्व सिंचाई मंत्री ने हर्ष ने जजपा का हाथ थामा
विज्ञापन

-भाजपा को झटका, 17 फरवरी को हथीन में करेंगे रैली
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। जिले में भाजपा को बुधवार को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश के पूर्व सिंचाई मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता चौधरी हर्ष कुमार ने भाजपा से अलविदा कह दिया तथा जजपा का हाथ थाम लिया। हर्ष कुमार ने 17 फरवरी को हथीन में एक विशाल रैली करने की भी घोषणा की। चौधरी हर्ष कुमार ने यह जानकारी पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने भाजपा छोड़ने का कारण जनता से किए गए वादों को पूरा न करने तथा झूठी घोषणाएं करने व किसान और गरीबों का शोषण करने का आरोप लगाया।
हर्ष कुमार ने कहा कि भाजपा की सरकार बने आज साढ़े चार साल हो गए हैं, लेकिन प्रदेश में आज तक ऐसा कोई काम नहीं हुआ, जो गिनवाया जा सके। उन्होंने आरोप लगाया कि पलवल जिले में विकास के लिए मुख्यमंत्री द्वारा जो घोषणाएं की गईं, आज तक वे भी पूरी नहीं हुई हैं। गलियों व सड़कों के निर्माण के अलावा कोई विकास नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2015 में गृहमंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हथीन में सेना भर्ती के लिए भर्ती केंद्र खोलने की घोषणा की थी, जिसके बाद उन्होंने ग्राम पंचायतों के द्वारा जमीन देने के भी प्रस्ताव भिजवा दिए, लेकिन आज तक उस पर कोई काम नहीं हुआ। इसके अलावा न युवाओं को नौकरियां मिली और न ही किसानों को उनका हक मिल रहा है। झूठी घोषणा कर लोगों को केवल सपने दिखाने का काम किया गया है।
विज्ञापन

हर्ष कुमार ने बताया कि 17 फरवरी को हथीन में हरियाणा बचाओ, दुष्यंत लाओ भाईचारा बढ़ाओ रैली की जाएगी। भाजपा सरकार के खिलाफ इस जिले में पहली व आखिरी रैली होगी। इसके बाद भाजपा कहीं दिखाई नहीं देगी। उन्होंने दावा किया कि न तो लोकसभा चुनावों में भाजपा कहीं दिखेगी और न ही विधानसभा चुनावों में। जजपा की सरकार का बनना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व मंत्री जगदीश नायर, पार्टी नेता भगत सिंह घुघेरा, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सौरोत, शहरी जिलाध्यक्ष तुहीराम भारद्वाज, गयालाल चांट, भूपेंद्र सिंह, हेतराम सौरोत मुख्य रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed