{"_id":"5f1efe428ebc3e63cc58cd80","slug":"17-new-corona-positive-nd-13-patient-discharge-palwal-news-noi5261083150","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवार को पलवल में मिले कोरोना के 10 मरीज, संख्या हुई 820","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवार को पलवल में मिले कोरोना के 10 मरीज, संख्या हुई 820
विज्ञापन
17 नए संक्रमिक मिले, 13 ठीक होकर घर लौटे
पलवल। जिले में सोमवार को 17 नए संक्रमित मिलने के साथ ही कोरोना पीड़ितों की संख्या 827 हो गई है। जबकि, 13 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए। अभी तक 653 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब पलवल में 174 मरीज उपचाराधीन हैं। जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि कोरोना से जिले में अब तक 9 मौतें हो चुकी हैं। जिले में सर्विलांस पर 15285 लोग आ चुके हैं। इनमें से 9051 लोगों की 28 दिन की सर्विलांस अवधि पूर्ण हो चुकी है। 6234 लोग अभी भी सर्विलांस पर हैं। जिले में 364 लोगों की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है। पलवल में 15272 सैंपल में से 14088 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सिविल सर्जन ने बताया कि ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट 85 फीसदी पहुंच गया है।
उन्होंने बताया कि कंटनेमेंट जोन में सोमवार को करीब 200 से अधिक घरों में आशा वर्कर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने स्क्रीनिंग की। स्वास्थ्य कर्मी भी जांच करने में जुटे हैं। आयुष विभाग द्वारा कंटेनमेंट जोन में लोगों को काढ़ा पिलाकर उनकी इम्यूनिटी बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। होम आइसोलेशन में रहने वाले लोगों को भी कोविड उपचार के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। आयुष विभाग की तरफ से योग आदि क्रियाएं कराई जा रही हैं। दूसरे प्रदेशों से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग भी जारी है।
काउंसलिंग भी कर रहा स्वास्थ्य विभाग
सिविल सर्जन ने बताया कि नागरिक अस्पताल में दुकानदारों, गर्भवती महिलाओं और आपातकालीन में आने वाली सभी मरीजों की जांच की जा रही है। लोगों की काउंसलिंग भी जारी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि आस-पास कोरोना का संदिग्ध मरीज दिखने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर- 1950, 100, 108, 7027840481, 01275-240022 पर सूचित करें। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सामाजिक दूरी का पालन करने, मास्क अनिवार्य रूप से पहनने का आह्वान किया।