फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   मुना पुल की मांग को लेकर हुई महापंचायत

मुना पुल की मांग को लेकर हुई महापंचायत

Tue, 12 Feb 2019 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
मुना पुल की मांग को लेकर हुई महापंचायत
यमुना पुल की मांग को महापंचायत
विज्ञापन

पलवल। यमुना पर पुल बनाने की मांग में भूख हड़ताल करने के बाद भी सरकार द्वारा कोई उचित कदम नहीं उठाया गया है। बल्कि पवन शर्मा व तेजपाल को भूख हड़ताल से जबरन उठाकर मंगलवार को महापंचायत की गई। पंचायत हसनपुर व आसपास के ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। पंचायत में सरकार की निंदा की गई तथा मांग की गई कि जल्द से जल्द यमुना के ऊपर अपने वायदे के मुताबिक पुल निर्माण का कार्य शुरू कराया जाए।

पंचायत में कहा गया कि प्रशासन ने सरकार के इशारे पर जिस तरह से दो दिन पहले भूख हड़ताल पर बैठे पवन शर्मा व तेजपाल को जबरन उठाकर नागरिक अस्पताल में लिटाया गया था तथा उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया, वह निंदनीय है। प्रशासन को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। निर्णयलिया गया कि अब यह अनशन आर-पार तक चलेगा । पवन शर्मा के अलावा अन्य लोग भी धरने पर बैठेंगे। पवन शर्मा ने कहा कि वह बुधवार को 13 फरवरी को सिर मुंडवाकर सरकार के खिलाफ रोष प्रकट करेंगे। इस मौके पर मा. गंगा प्रसाद, डॉ. महेन्द्र शर्मा, संदीप मंगला सरपंच हसनपुर, रोहताश शर्मा अच्छेजा, सुनील बैंसला अच्छेजा, बनेसिंह महौली,फत्तेह नम्बरदार महौली, लाल कुंजबिहारी, चीनू, देशबन्धु गुप्ता, मनीष गोयल,कर्णसिंह, नरेश मुद्गल, चन्दनसिंह डराना,समयसिंह लहरपुर ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed