फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   15 new corona positove case,

रविवार को मिले 15 नए मरीज, 31 मरीज हुए ठीक

Sun, 06 Sep 2020 10:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
15 new corona positove case,
15 नए संक्रमित, 31 ने दी कोरोना को मात
विज्ञापन

पलवल। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में रविवार को 15 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की है। अब मरीजों की संख्या 1631 हो गई है, जबकि 31 मरीज ठीक होकर अपने घरों को चले गए। जिले में ठीक होने वाले रोगियों की संख्या 1506 हो गई है। जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि जिले में सर्विलांस पर 36310 लोग आ चुके हैं। इनमें से 21770 की सर्विलांस अवधि पूरी हो चुकी है तथा अब भी 14540 लोग सर्विलांस पर है। पलवल आइसोलेशन वार्ड में 24 व्यक्ति भर्ती है। कुल 125 लोगों का उपचार चल रहा है। 895 नमूनों की रिपोर्ट का इंतजार है। कुल 36512 नमूनों में से 33986 की रिपोर्ट निगेटिव है। उन्होंने बताया कि दूसरे प्रदेशों से काफी लोग आ रहे हैं। उनकी स्क्रीनिंग की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जरूरी हो तब भी घर से निकलें और सामाजिक दूरी का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed