{"_id":"5ca36fc0bdec22142c5cbbcc","slug":"141554214848-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध हथियार सहित एक युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध हथियार सहित एक युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध हथियार समेत एक गिरफ्तार
पलवल। सदर थाना पुलिस ने रात को गश्त के दौरान गांव धतीर के समीप से एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी सतबीर ने शक होने पर युवक को काबू किया गया। तलाशी लेने पर अवैध पिस्तौल और कारतूस बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रमेश निवासी गांव धतीर बताया।
दुष्कर्म का मामला दर्ज
पलवल। शहर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि एक पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि जब वह घर से बाहर आती-जाती है तो गांव निवासी इमरान खान छेड़छाड़ करता है और हर समय फोन पर अश्लील बात करता है। युवक बार-बार मिलने के लिए दबाव बनाता है। 1 अप्रैल को पीड़िता किसी काम से घर से बाहर निकली थी। तो रास्ते में उसे इमरान खान ने पकड़ लिया और कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
------------------
खेतों पर चारा लेने गई नाबालिग से दुष्कर्म
पलवल। घर से खेतों में चारा लेने गई 16 वर्षीय नाबालिग को पांच युवकों ने पकड़ लिया और खेतों में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। सदर थाना पुलिस ने पीड़िता के चाचा की शिकायत पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी सुनीता ने बताया कि एक पीड़ित व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि गत 1 अप्रैल को उसकी भतीजी खेतों में चारा लेने गई थी। उसी दौरान गांव सिहा निवासी दीपक, मन्नू, हरीओम, राकेश व पंकज ने पीड़ित की भतीजी को पकड़ लिया और खेतों में ले गए। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। जब वह अपनी बेटी को ढूंढते हुए खेतों पर पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पीड़िता की मेडिकल जांच कराई। जहां पर दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।