{"_id":"5c695180bdec2211813740d5","slug":"141550406016-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग ने एक्सपायर तिथि की कोल्ड ड्रिंक के नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग ने एक्सपायर तिथि की कोल्ड ड्रिंक के नमूने भरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग ने एक्सपायर तिथि की कोल्ड ड्रिंक के नमूने भरे
- जांच के लिए प्रयोगशाला को भेजे नमूने
पलवल। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंडी में कोल्ड ड्रिंक के एक थोक विक्रेता के यहां छापेमारी कर एक्सपायर तिथि की तीन पेटी पेप्सी बरामद की हैं। विभाग की टीम ने पेप्सी के नमूने भरकर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला में भिजवा दिया है। नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद दुकान संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
गर्मी का मौसम शुरू होने से पहले लोगों के स्वास्थ्य को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने पेय पदार्थों की जांच शुरू कर दी है। ताकि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न किया जा सके। विभाग के आला अधिकारियों को जब इस बात की शिकायत मिली कि जिले में कई स्थानों पर नकली व एक्सपायरी तिथि की कोल्ड ड्रिंक बिकने के लिए रखीं हैं तो विभाग की टीम मंडी स्थित एक थोक विक्रेता की दुकान पर पहुंच गई। वहां छापेमारी के दौरान एक्सपायर तिथि के पेय पदार्थ मिले। जिन्हें दुकान संचालक द्वारा बिक्री के लिए रखा हुआ था। टीम के इंचार्ज डॉक्टर संजय ने बताया कि उन्हें बार-बार शिकायत मिल रही थी कि जिन पेय पदार्थों को लोग प्रतिदिन अपनी दिनचर्या में प्रयोग करते है ऐसे पेय पदार्थ मंडी स्थित थोक विक्रेता दुकानों पर बेचे जा रहे हैं, जिनकी एक्सपायर तिथि समाप्त हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि टीम ने छापेमारी में तीनों पेटियों में रखी पेय पदार्थों के नमूने भरे और उन्हें जांच के लिए भेज दिया। डॉ. संजय ने बताया कि नमूनों की रिपोर्ट के आधार पर दुकान संचालक के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और इस प्रकार की छापेमारी लगातार जारी रहेगी, जिससे कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी प्रकार का खिलवाड़ नहीं किया जा सके। उन्होंने बताया कि अब गर्मी के मौसम से पहले शीतल पेय पदार्थों के अलावा होली का त्यौहार नजदीक आते देख मिठाइयों की दुकानों पर भी छापेमारी की जाएगी। खोवा व पनीर बेचने वाले दुकानदारों व डेयरी संचालकों पर भी छापेमारी की जाएगी।