फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल जारी, जमकर की सरकार के खिलाफ नारेबाजी

एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल जारी, जमकर की सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Sun, 10 Feb 2019 06:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल जारी, जमकर की सरकार के खिलाफ नारेबाजी
मांगे नहीं मानीं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल
विज्ञापन

एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल जारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। हरियाणा एनएचएम कर्मचारी संघ के तत्वावधान में चल रही हड़ताल के छठे दिन कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला नागरिक अस्पताल में आयोजित धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान नरवीर डागर ने की। छठे दिन हड़ताल को सर्व कर्मचारी संघ, सीटू, बिजली विभाग, पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल यूनियन और आशा वर्कर यूनियन के पदाधिकारियों ने समर्थन दिया।

प्रधान नरवीर डागर ने कहा कि हड़ताल का मुख्य उद्देश्य नियमितीकरण, सेवा नियम में संसोधन, 7वां वेतन आयोग लागू करना, जिन कर्मचारियों को सेवा नियम का लाभ नहीं दिया जा रहा उन्हें तुरंत प्रभाव से सेवा नियम का लाभ दिया जाना है। इन मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारी पिछले छह दिनों से हड़ताल पर है। हड़ताल के चलते मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इसके बावजूद सरकार मौन है। कर्मचारी इससे पहले भी दो बार हड़ताल कर चुके हैं। पहले भी कर्मचारियों को केवल आश्वासन देकर हड़ताल खत्म करा दी गई थी, लेकिन इस बार कर्मचारी अपने मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई, तो हड़ताल को अनिश्चितकालीन कर दिया जाएगा। धरने को उप प्रधान जसबीरी, सचिव राजेश सेजवाल, नेपाल डागर, योगेश बघेल, प्रेम हुड्डा, महाबीर सिंघल, पवन शर्मा, उर्मिल तेवतिया, अनीता, विकाश देशवाल, विकास तेवतिया ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed