{"_id":"5c5dc0e5bdec225213320399","slug":"141549648101-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद घेराव की तैयारियों को लेकर हुई कर्मचारियों की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संसद घेराव की तैयारियों को लेकर हुई कर्मचारियों की बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा 21 को करेगा संसद का घेराव
- तैयारियों पर चर्चा के लिए हुई कर्मचारियों की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर्स यूनियन से संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर 21 फरवरी को दिल्ली में संसद घेराव की तैयारियों के लिए शुक्रवार को सर्कल कार्यकारिणी की बैठक यूनियन रेस्ट हाऊस पलवल में हुई। अध्यक्षता पलवल सर्कल सचिव जितेंद्र तेवतिया ने की। बैठक में पलवल, नूंह और होडल यूनिटों के प्रधान, सचिव व सभी सब यूनिटों के चुने हुए प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक में यूनियन द्वारा पिछले आंदोलनों की समीक्षा, सांगठनिक चर्चा और कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। यूनियन के राज्य उप महासचिव रमेश चंद ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार अपने चुनावी घोषणा पत्र को आज तक लागू नहीं कर रही हैं। जिसमें उन्होंने सभी कर्मचारियों को पक्का करने, पंजाब के समान वेतन देने, न्यूनतम वेतन 18000 रुपये देने, किसानों की स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने बारे में अनेक वादे किए थे। जिनको आज तक लागू नहीं किया गया और सरकार लगातार कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी कर रही है। इससे प्रदेश के कर्मचारियों में भारी नाराजगी पैदा हो रही है। पूरे देश के कर्मचारियों द्वारा 21 फरवरी को संसद घेराव किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार ने कर्मचारियों की मांगे नहीं मानी तो इसका खामियाजा लोकसभा चुनावों में नाराजगी देखनी पड़ेगी। सर्कल सचिव जितेंद्र तेवतिया ने दावा किया कि दिल्ली संसद घेराव में पलवल, नूंह जिलों से सैकड़ों की संख्या में बिजली कर्मचारी भाग लेंगे। बैठक में केन्द्रीय कमेटी सदस्य समून खां के अलावा पलवल यूनिट प्रधान राजेश शर्मा, उप प्रधान मोहर सिंह, सह सचिव वीरपाल, होडल यूनिट प्रधान उदयवीर, सचिव वेदपाल तेवतिया, नूंह यूनिट प्रधान शाहिद हुसैन, सचिव योगराज दीक्षित, दीना बत्रा, सरजीत, नरेश शर्मा, सत्यपाल गुप्ता, ऋषि राज, दीपक शर्मा, प्रेम सहरावत, जीतराम, केहर सिंह, प्रदीप सैनी, योगेश कुमार, अमर सिंह, जसबीर सिंह, आरिफ, असलम, अख्तर हुसैन, देवेंद्र आदि ने भाग लिया।