फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   स्कूल मुखियाओं को दिए बच्चों के लिए पेयजल की व्यवस्था कराने के आदेश

स्कूल मुखियाओं को दिए बच्चों के लिए पेयजल की व्यवस्था कराने के आदेश

Sat, 19 Jan 2019 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
स्कूल मुखियाओं को दिए बच्चों के लिए पेयजल की व्यवस्था कराने के आदेश
सभी स्कूलों में बच्चों के लिए किए जाएं साफ पानी के इंतजाम
विज्ञापन

- एसडीएम ने सरकारी, गैर-सरकारी स्कूलों के मुखिया को पत्र लिख दिया आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
होडल। एसडीएम गजेंद्र सिंह ने कहा कि निजी स्कूलों के बच्चों को भले ही फिल्टर या आरओ का पानी नसीब होता हो, लेकिन कुछ सरकारी स्कूल के बच्चे अभी भी स्कूल के हैंडपंप, टंकी या मटके के पानी के भरोसे ही होते हैं। यदि यह पानी दूषित होता है तो बच्चों के स्वास्थ्य पर भी असर डालता है। उन्होंने उपमंडल के सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों के मुखिया को पत्र लिखकर स्वच्छ पानी व स्वच्छ शौचालय उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।

शुक्रवार को एसडीएम ने स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को उपलब्ध करवाए जा रहे पीने के पानी को लेकर सभी स्कूलों के प्रबंधकों को खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से पत्र जारी करते हुए कहा कि उपमंडल के सभी निजी व सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों को वहां के प्रबंधक स्वच्छ पानी व स्वच्छ शौचालय उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि स्कूलों में दूषित पेयजल बच्चों में कई प्रकार की बीमारियों का कारण बनता है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में फ्लोराइड की मात्रा भी घटती-बढ़ती है, अंजाने में कई स्कूलों के बच्चे फ्लोराइड युक्त पानी पीकर बीमारियों के शिकार हो रहे हैं, ऐसे में स्कूलों के पानी की जांच भी की जायेगी और जांच रिपोर्ट की समीक्षा की जाएगी। इस जांच में यदि स्कूल के पानी में तय मापदंड से अधिक फ्लोराइड, लवण या अन्य अशुद्धियां मिलती हैं तो पानी को साफ करने के इंतजाम किए जाएंगे, यदि पानी पीने योग्य नहीं है तो ऐसे स्कूलों में पेयजल के वैकल्पिक इंतजाम भी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed