फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   120 traders got the crop registered in a fake manner, different yields found in the fields during physical verification

फर्जी तरीके से 120 व्यापारियों ने कराया फसल का पंजीकरण, भौतिक सत्यापन के दौरान खेतों में मिली अलग-अलग उपज

Wed, 13 Oct 2021 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
120 traders got the crop registered in a fake manner, different yields found in the fields during physical verification
पलवल अनाज मंडी में आई धान की फसल। - फोटो : Palwal
पलवल। जिले में अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के बाद अब ‘मेरी फसल-मेरा ब्योरा’ पोर्टल पर फर्जी तरीके से फसल पंजीकरण करने का मामला सामने आया है। किसानों की जमीन का पट्टानामा लिखवाकर व्यापारियों ने पोर्टल पर फर्जी पंजीकरण करवा लिया। जिला उपायुक्त कृष्ण कुमार ने फसल का भौतिक सत्यापन करवाया तो पोर्टल व खेतों में अलग-अलग फसल पाई गई। इसके बाद मामला उजागर हुआ। उपायुक्त ने मामले की जांच शुरू की तो 52 गांवों में पट्टानामा के आधार पर 120 व्यापारियों द्वारा फर्जी तरीके से फसल का पंजीकरण करवाया गया। व्यापारियों ने पोर्टल पर ज्यादा बाजरे की फसल का पंजीकरण करवाया, जबकि खेतों में अन्य फसल पाई गई। मामले में मार्केट कमेटी, कृषि विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों के संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

दरअसल, सरकार द्वारा निर्धारित एजेंसियों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर फसल बेचने के लिए किसानों को ‘मेरी फसल-मेरा ब्योरा’ पोर्टल पर अपनी जमीन और फसल का पंजीकरण करवाना जरूरी है। पोर्टल के जरिये कृषि संबंधित जानकारी भी ले सकता है। खाद, बीज, कृषि ऋण व कृषि उपकरणों की खरीद पर सब्सिडी लेने के लिए भी पंजीकरण करवाना पड़ता है। प्राकृतिक आपदा के दौरान पंजीकृत फसल के हिसाब से ही नुकसान की भरपाई की जाती है। इस बार किसानों ने पोर्टल पर फसल मिसमैच की शिकायत उपायुक्त को दी। उपायुक्त ने पटवारियों से भौतिक सत्यापन करवाया तो फसल मिचमैच के साथ अन्य बातें सामने आईं। कई व्यापारियों ने 50 एकड़ जमीन का पट्टानामा के आधार पर पंजीकरण करवाया हुआ था। उपायुक्त का कहना है कि मामले की जांच जारी है। मामले में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बाजरे की सब्सिडी हड़पना चाहते थे व्यापारी
सरकार ने बाजरे के लिए 2250 रुपये और धान के लिए 1960 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया है। बाजरे की फसल खरीदने की जगह सरकार ने 600 रुपये प्रति क्विंटल सब्सिडी देने की घोषणा की है। सब्सिडी लेने के लिए पोर्टल पर बाजरे का पंजीकरण आवश्यक है। ऐसे में व्यापारियों ने किसानों का पट्टानामा लिखवाकर पोर्टल पर बाजरे की फसल का पंजीकरण करवा दिया। अब बाजरे की व्यापारियों द्वारा ही खरीदारी होनी है तो बिना फसल खरीदे ही बाजरे की सब्सिडी व्यापारियों के खाते में आ जाएगी। इसके अलावा कम रकब और पंचायती जमीन का खसरा नंबर लेकर व्यापारी पोर्टल पर धान का पंजीकरण देते हैं, जिससे वे दूसरे राज्यों की फसल सस्ते रेट में खरीदकर सरकार को एमएसपी पर बेच देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी खरीद न होने से बढ़ता है फर्जीवाड़ा
सरकार द्वारा अब तक धान की खरीद ही की गई है। सरकारी खरीद न होने से किसानों को व्यापारियों को सस्ते दर पर अपनी फसल बेचनी पड़ती है। व्यापारी फसल को सस्ते दर पर खरीद लेता है और बाद में सरकारी खरीद शुरू होने पर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेच देता है। राजस्थान और यूपी के किसानों से सस्ती दर में खरीदी गई फसल को एमएसपी पर बेचा जाता है। पिछले साल भी कई आढ़तियों द्वारा इस तरीके से फसल एमएसपी पर बेचने का मामला सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed