फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   बस से उतरते समय गिरकर कर्मचारी की मौत

बस से उतरते समय गिरकर कर्मचारी की मौत

Fri, 29 Mar 2019 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
बस से उतरते समय गिरकर कर्मचारी की मौत
बस से गिरकर कर्मचारी की मौत
विज्ञापन

पलवल। गांव पृथला के समीप चलती बस से गिरकर एक निजी कंपनी के 50 वर्षीय कर्मचारी की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

गदपुरी चौकी प्रभारी एएसआई सत्यनारायण ने बताया कि बुलंदशहर के गांव अनूप शहर निवासी अमित ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसके पिता परमानन्द गांव पृथला स्थित पूजा फोरजी नामक कंपनी में हेल्पर का काम करते थे। वह गांव पृथला में ही किराए के मकान में रहते थे। 25 मार्च की सुबह वह रोजाना की तरह कंपनी में काम खत्म करने के बाद वह लौट रहे थे। घर से थोड़ी दूर पहले पीड़ित के पिता बस से उतरने के लिए बस के दरवाजे के पास आकर खड़े हो गए। पीड़ित का आरोप है कि बस चालक बस को तेज रफ्तार और लापरवाही से चला रहा था। घर से थोड़ी दूर पहले रास्ते में बस चालक ने अचानक चलती बस के ब्रेक लगा दिए। जिससे उसके पिता चलती बस के नीचे गिर गए। गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शुक्रवार की सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed