फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   11-year-old minor raped by showing a knife

चाकू दिखाकर 11 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म

Thu, 02 Dec 2021 10:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
11-year-old minor raped by showing a knife
पलवल। चक्की पर आटा लेने गई 11 वर्षीय नाबालिग के साथ चाकू दिखाकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसके पड़ोस में एक आटा चक्की है। उसने 29 नवंबर की शाम को करीब 6 बजे 11 वर्षीय बेटी को चक्की पर आटा लेने के लिए भेजा था। जब बेटी काफी देर तक घर वापस नहीं आई तो वह उसे देखने के लिए चक्की पर पहुंची। वहां उसने देखा कि एक युवक ने उसकी बेटी को पकड़कर रखा हुआ था और उसकी गर्दन पर चाकू लगाया हुआ था। चाकू दिखाकर वह उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे रहा था। जब वह अपने पति के साथ मामले की शिकायत पुलिस को देने के लिए पहुंची तो थाने के बाहर आरोपी युवक के परिवार वालों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी, लेकिन वह हिम्मत कर पुलिस के पास पहुंची और शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed