फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   10 minutes of rain brought relief to people from the heat for some time

10 मिनट की बारिश ने कुछ देर दिलाई गर्मी से लोगों को राहत

Fri, 06 May 2022 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
10 minutes of rain brought relief to people from the heat for some time
पलवल। पिछले एक महीने से भीषण गर्मी झेल रहे पलवल के लोगों को शुक्रवार को कुछ समय के लिए गर्मी से राहत मिली। 10 मिनट की हुई बारिश व तेज हवाओं ने तापमान में गिरावट ला दी। हालांकि बारिश बंद होने के एक घंटे बाद उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हो गए। उमस ने कूलर व पंखों के आगे तो बैठना मुश्किल कर दिया। केवल एसी के आगे ही लोगों को राहत मिली। दोपहर बाद फिर से गर्मी बढ़ गई।
विज्ञापन

जिले में पिछले एक महीने से तापमान 41 से 45 डिग्री तक चल रहा है। शुक्रवार को भी जिले का तापमान सुबह 10 बजे से 12 बजे तक 41 डिग्री था, लेकिन 12 बजे के करीब हुई 10 मिनट बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई और तापमान 41 डिग्री से घटकर 36 डिग्री रह गया। उससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। मौसम बना रहा तथा लोग इस उम्मीद में रहे कि फिर से बारिश होगी। कुछ समय के बाद दोपहर दो बजे के करीब फिर से तापमान 39 डिग्री पर पहुंच गया तथा मौसम में उमस बन गई। उसके बाद गर्मी व उमस से लोगों को पसीने आने लगे। इस उमस भरी गर्मी से बचने के लिए लोग पंखों व कूलर में भी नहीं बैठ पाए।
विज्ञापन

मौसम बिगाड़ रहा गला
तापमान में बार-बार बढ़ोत्तरी व कमी तथा लोगों द्वारा ठंडे पेय पदार्थों के साथ इस्तेमाल की जा रही कच्ची बर्फ लोगों के गले को खराब कर रहा है। कच्ची बर्फ और ठंडे बर्फ मिले पेय पदार्थ पीने से लोगों को गले में इनफेक्शन हो रहा है। इससे सांस लेने में भी काफी लोगों को परेशानी हो रही है। ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. शिल्पी अरोड़ा का कहना है कि इस मौसम में सावधानी बरतें तथा बाहर से पसीनों में घर पहुंचने के बाद तुरंत फ्रिज का ठंड पानी न पीएं। इसके अलावा ऐसी में से निकलने के बाद तुरंत धूप में न जाएं। बाहर रेहड़ियों पर बिकने वाले कटे फलों का सेवन न करें। इससे गला खराब हो सकता है। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर के पास जाकर जांच कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed