फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   On remand accused of raping Kabaddi players

कबड्डी खिलाड़ी से रेप का आरोपी रिमांड पर

Sun, 08 Dec 2013 07:44 PM IST
जींद/ब्यूरो
जींद/ब्यूरो Updated Sun, 08 Dec 2013 07:44 PM IST
विज्ञापन
On remand accused of raping Kabaddi players
हरियाणा के जिला जींद की शहर थाना पुलिस ने कबड्डी खिलाड़ी को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुराचार करने और पीड़ित कबड्डी खिलाड़ी की बहन के साथ दुराचार की कोशिश करने के आरोपी को कैथल अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर दो दिन का रिमांड लिया है।
विज्ञापन

 
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि उसकी दो बेटियां कबड्डी खिलाड़ी हैं। बीते पांच नवंबर को वह अपनी चचेरी बहन के साथ कुरुक्षेत्र में आयोजित खेलों में भाग लेने के लिए गई थी।
विज्ञापन


आठ नवंबर को दो लड़कियों को गांव के ही नवीन के साथ जींद के हुडा कांप्लेक्स स्थित एक होटल में देखा गया। इसकी सूचना मिलते ही लड़कियों के परिजन जींद पहुंचे, लेकिन दोनों लड़कियां और नवीन वहां से फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में लड़कियां कुरुक्षेत्र में डरी-सहमी हालात में मिली थीं। बड़ी लड़की ने आरोप लगाया कि नवीन ने जींद के एक होटल में चाय में कुछ नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुराचार किया।

इसके अलावा आरोपी ने दुराचार पीड़ित लड़की की छोटी बहन से भी दुराचार की कोशिश की। पुलिस ने पीड़ित लड़कियों की मां की शिकायत पर नवीन के खिलाफ दुराचार, नशीला पदार्थ पिलाने, बंधक बनाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया था।


उधर, कैथल से दोनों खिलाड़ियों की चचेरी बहन के लापता होने के मामले में नवीन कैथल थाने में नामजद था। उसे कैथल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपी नवीन को कैथल अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed