फतेहाबाद: गांव अहरवां के पास बहादुरगढ़ से बठिंडा तक बिछाई गई भारत पेट्रोलियम की पाइप लाइन से तेल चोरी
फतेहाबाद के गांव अहरवां में भारत पेट्रोलियम की पाइप लाइन से तेल चोरी का मामला सामने आया है। सूचना के बाद एक टीम मौके पर पहुंच गई है। आपको बता दें कि बहादुरगढ़ से पंजाब के बठिंडा तक यह पाइप लाइन बिछाई गई है। गांव अहरवां स्थित चैनल नंबर 71 पर तेल पाइप लाइन से की चोरी की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहाबाद के गांव अरहवां से हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन की तेल की पाइप से चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। वहीं, तेल लीकेज होने के कारण खेतों में बिखर गया है। हालांकि सूचना मिलते ही कंपनी के इंजीनियर मौके पर पहुंच गए और पाइप लाइन को ठीक करने का काम शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि काफी मात्रा में कच्चा डीजल तेल चोरी हुआ है। फिलहाल अधिकारी किसी प्रकार की जानकारी नहीं दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार हिंदुस्तान पेट्रोलियम की पाइप लाइन पंजाब के बठिंडा से बहादुरगढ़ तक गुजरती है।
ये भी पढ़ें-हरियाणा: अनुभाग अधिकारी की मुहर व हस्ताक्षर से लिपिक के वेतन निर्धारण में किया फर्जीवाड़ा, डीईओ भिवानी ने सही भेजी थी फाइल
फतेहाबाद में चोरी का यह पहला मामला
पिछले कुछ दिनों से तेल के दाम बढ़ने के कारण लोग अब तेल चोरी करने लग गए हैं। यहीं कारण है कि जमीन के अंदर जो पाइप लाइन जा रही है, उससे तेल चोरी होने लग गया है। फतेहाबाद जिले में पाइप लाइन से तेल चोरी होने का यह पहला मामला है। शुक्रवार सुबह किसी ने सूचना दी कि गांव अरहवां के पास हिंदुस्तान पेट्रोलियम की पाइप लाइन लीकेज हो रही है। सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी जगजीत सिंह अपनी टीम लेकर मौके पर पहुंचे। इस दौरान फायर बिग्रेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
ये भी पढ़ें-सोनीपत: कुंडली बॉर्डर पर 95 वर्षीय निहंग सिख की मौत, कई दिनों से थे बीमार
रात के समय की गई खोदाई
बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलते ही रिफाइनरी से इंजीनियर भी पहुंच गए। बताया जा रहा है कि रात को पहले पाइप लाइन की खोदाई की गई और बाद में वेल्डिंग की सहायता से पाइप लाइन काटी गई। पाइप लाइन लीकेज होने के कारण खेतों में भी कच्चा तेल बिखर गया है। इस मामले में अभी तक अधिकारी किसी प्रकार की जानकारी नहीं दे रहे हैं।