फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   No birth certificate only Teeth show and entry

जन्मतिथि प्रमाणपत्र नहीं केवल दांत दिखाओ और एंट्री पाओ

Wed, 23 Oct 2013 09:52 PM IST
सिरसा/ब्यूरो
सिरसा/ब्यूरो Updated Wed, 23 Oct 2013 09:52 PM IST
विज्ञापन
No birth certificate only Teeth show and entry
हरियाणा के जिला सिरसा में बरनाला रोड पर शहीद भगत सिंह स्टेडियम में चल रही स्वामी विवेकानंद हरियाणा राज्य स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता (पायका) के अंतिम दिन कई खिलाड़ियाें को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
विज्ञापन


आयोजन कमेटी की टीम का कहना था कि प्रतिभागियों की आयु निर्धारित सीमा से ज्यादा है। प्रतिभागी प्रमाण पत्र दिखाते रहे लेकिन टीम ने दांत गिनकर उम्र का निर्धारण किया। इसमें रोहतक के खिलाड़ियों की संख्या सबसे ज्यादा रही।
विज्ञापन


जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी का कहना है कि खिलाड़ी फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाकर लाते हैं इसलिए ये कदम उठाया गया है।

शहीद भगत सिंह स्टेडियम में मंगलवार को आयोजित कई मुकाबलाें में अधिक आयु का हवाला देकर खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

साथ ही उनकेे सीने पर लगे नंबर भी हटा दिए गए। खिलाड़ी आयु की सत्यता के लिए प्रमाण पत्र दिखाते रहे लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई।

भिवानी के गांव दनौदा निवासी रविंद्र कुमार आठ सौ मीटर दौड़ में शामिल होना चाहता था लेकिन उन्हें ट्रैक से वापस भेज दिया गया।

जबकि उसके पास स्कूली प्रमाण पत्र था जिसमें उसकी जन्मतिथि 12 सितंबर 1998 दर्ज थी। पानीपत के गांव पटावला निवासी दीपक कुमार को भी प्रतियोगिता में भाग नहीं लेने दिया गया जबकि उसकी जन्मतिथि 26 जुलाई 1998 थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी तरह रोहतक के गांव मदीना निवासी नवदीप सिंह, अंकित कुमार, सचिन कुमार, सुमित कुमार के दांत गिनकर उन्हें प्रतियोगिता से बाहर कर दिया गया। हिसार के दिनेश कुमार और सोनू कुमार को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

ससुराल के खिलाड़ियों पर नजरें इनायत
खिलाड़ियों ने बताया कि भिवानी के खिलाड़ियों के न तो प्रमाण-पत्र देखे गए और न ही दांत गिने गए। जब इसका विरोध किया गया तो आयु जांच कमेटी के एक सदस्य ने कहा कि भिवानी में उसकी ससुराल है। वहां के किसी खिलाडी़ को खेलने से नहीं रोका जाएगा।


कोट...
कई खिलाड़ी फर्जी आयु प्रमाण पत्र बनवाकर ले आते हैं। ऐसे में आयु जांचने के लिए दूसरे तरीकों का सहारा लेना पड़ता है। आयु को मामले में खेल विभाग काफी सख्त है। फर्जी प्रमाण पत्र लेकर आने वाले खिलाड़ियाें को पहली बार पकडे़ जाने पर चेतावनी देकर छोड़ दिया जाता है।
-कुलदीप कटारिया, जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed