फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Nihang will decide to return on the basis of referendum meeting on 27 in kundli border murder case

kundli border murder case: जनमत संग्रह के आधार पर लौटने का फैसला लेंगे निहंग, 27 को बैठक

Mon, 18 Oct 2021 03:58 PM IST
प्रमोद कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: प्रमोद कुमार Updated Mon, 18 Oct 2021 03:58 PM IST
सार

निहंग बॉर्डर से लौटेंगे या नहीं, इस फैसला एक जनमत संग्रह करवाकर लिया जाएगा। इसके बाद 27 अक्तूबर को एक बैठक होगी, जिसमें किसान और दूसरे संगठन भी शामिल होंगे। यहीं अंतिम फैसला लिया जाएगा कि निहंग धरनास्थल से लौटेंगे या नहीं। आपको बता दें कि कुंडली में युवक की बर्बर हत्या होने के बाद आंदोलन स्थल पर जमा लोगों को लेकर सवाल उठने लगे हैं कि आंदोलन की आड़ में शरारती तत्व यहां घुस चुके हैं।

विज्ञापन
Nihang will decide to return on the basis of referendum meeting on 27 in kundli border murder case
कुंडली बॉर्डर(फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कुंडली में युवक की बर्बर हत्या होने के बाद अब निहंगों ने धरनास्थल से वापस लौटने को लेकर जनमत संग्रह करवाने का फैसला लिया है। निहंग 27 अक्तूबर को कुंडली बॉर्डर पर धार्मिक एकत्रता की बैठक करेंगे। इसी बैठक में जनमत संग्रह के आधार पर ही फैसला लेंगे कि उन्हें वापस जाना चाहिए या नहीं। निहंग बाबा राजा रामसिंह का कहना है कि वे कुंडली बॉर्डर पर किसानों की हिफाजत के लिए बैठे हैं। हमेशा से वे आंदोलनों में किसानों व सिखों की हिफाजत करते आए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भिवानी: पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद में बुजुर्ग को मारी तीन गोलियां
विज्ञापन


इस बैठक में सिख कौम के बुद्धिजीवियों के अलावा संगत भी शामिल होगी। यहां निहंग जो फैसला लेंगे, उसे पूरी संगत मानेगी। निहंग बाबा राजा रामसिंह ने कहा कि हम भागने वालों में से नहीं है। जो हमने किया है, उसे स्वीकार किया है। अदालत में हमारे साथियों ने स्वीकार किया है। जनमत संग्रह के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी किए गए हैं। उन नंबरों को पूरे देश में फैलाने की अपील की गई है। जिससे अधिक से अधिक लोगों की राय लेकर फैसला लिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed