फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   NIA team investigation in Yamunanagar

NIA की टीम पहुंची यमुनानगर: आतंकी कुलबीर के माता-पिता से की बातचीत, कब्जे में लिए मोबाइल फोन

Thu, 26 Jun 2025 09:34 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 26 Jun 2025 09:34 PM IST
सार

बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई ) के तीन आतंकियों को दिसंबर 2024 में उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने ढेर कर दिया था। इस दौरान एनआईए की ओर से शुरू की गई जांच में खारवन गांव निवासी कुलबीर सिंह उर्फ सिद्धू का नाम सामने आया था।

विज्ञापन
NIA team investigation in Yamunanagar
NIA टीम पहुंची यमुनानगर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एनआईए (नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी) ने वीरवार को 10 लाख रुपये के ईनामी आतंकी कुलबीर सिंह उर्फ सिद्धू के गांव खारवन और व्यासपुर में चंदाखेड़ी रोड पर रहने वाले निर्मल सिंह के बेटे सोनू से पूछताछ की। कई घंटे की पूछताछ के बाद एनआईए खारवन गांव में कुलबीर सिंह के पिता सुखविंद्र सिंह व उनकी पत्नी का मोबाइल साथ ले गई। एनआईए की टीमों ने दोनों जगह तीन से चार घंटे तक पूछताछ की। 

विज्ञापन


कुलबीर सिंह सिद्धू को उसके पिता सुखविंद्र व माता हरजीत कौर ने चार जून 2018 को बेदखल कर दिया था। उसके बाद उसका उनसे कोई संपर्क नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि वह विदेश फरार हो गया है और लंदन में रह रहा है। दिसंबर 2024 में खारवन निवासी कुलबीर सिंह उर्फ सिद्धू का नाम पीलीभीत में हुई मुठभेड़ में सामने आया था। 

विज्ञापन

बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई ) के तीन आतंकियों को दिसंबर 2024 में उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने ढेर कर दिया था। इस दौरान एनआईए की ओर से शुरू की गई जांच में खारवन गांव निवासी कुलबीर सिंह उर्फ सिद्धू का नाम सामने आया था। इसके बाद एनआईए ने कुलबीर सिंह का पोस्टर भी जारी किया था। तब एनआईए की टीम कुलबीर सिंह के घर खारवन पहुंची थी। यहां एनआईए ने उसके पिता सुखविंद्र से पूछताछ की थी। तब परिजनों ने कुलबीर से कोई संपर्क न होने की बात कही थी। इसके बाद एनआईए उसके गांव खारवन कई बार आ चुकी है। सिद्धू के पिता सुखविंद्र सिंह व अन्य परिजनों से पूछताछ करती रहती है। वीरवार को टीम करीब दस बजे खारवन गांव में पहुंची और उसके माता-पिता से बात की। एनआईए दोनों के मोबाइल भी साथ लेकर गई। 

चंदाखेड़ी में भी काफी देर तक की पूछताछ 

एनआईए की एक टीम व्यासपुर में चंदाखेड़ी रोड पर रहने वाले निर्मल सिंह के घर पर पहुंची। यहां टीम ने निर्मल सिंह के बेटे सोनू से काफी देर तक पूछताछ की। बताया जा रहा है कि निर्मल सिंह के रिश्तेदार कुरुक्षेत्र के शाहबाद में रहते हैं, जो काफी समय से अमेरिका में रहने लगे हैं। सोनू ने अप्रैल 2024 में अमेरिका में उनसे मोबाइल पर बात की थी। जिसमें सोनू ने रिश्तेदारों से उसे भी अमेरिका में बुलाने को लेकर बात की थी। इस दौरान दोनों में वित्तीय लेनदेन को लेकर भी चर्चा हुई थी। इसके बाद सोनू दुर्घटना में घायल हो गया और वह विदेश नहीं जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed