फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Nafe Singh Rathi murder: Opposition surrounded govt, BJP leader said- there should be no politics on death

नफे सिंह राठी हत्याकांड: विपक्ष ने सरकार को घेरा, भाजपा नेता बोले- मौत पर राजनीति नहीं होनी चाहिए

Sun, 25 Feb 2024 11:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, हरियाणा
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 25 Feb 2024 11:48 PM IST
सार

हमला रविवार की शाम सांखोल बहादुरगढ़ के साथ बराही रोड रेलवे फाटक के पास हुआ। बताया गया कि नफे सिंह अपने सहयोगियों के साथ कार में सवार होकर बराही गांव से लौट रहे थे। वह वहां एक परिवार के सामाजिक समारोह में भाग लेने गए थे।

विज्ञापन
Nafe Singh Rathi murder: Opposition surrounded govt, BJP leader said- there should be no politics on death
नफे सिंह राठी फाइल फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी और उनके कार्यकर्ता की रविवार शाम बहादुरगढ़ में ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या के बाद प्रदेश की सियासत भी तेज हो गई है। विपक्षी नेताओं ने भाजपा को घेरा है और हरियाणा में जंगल राज तक की बात कही है। वहीं भाजपा नेताओं ने इसपर राजनीति न करने की बात कही है।  
विज्ञापन


अभय चौटाला बोले: मांगी गई थी सुरक्षा
इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) के नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक नफे सिंह जी हमारे बीच नहीं रहें। उन पर हुए कायराना हमले से पूरा इनेलो परिवार स्तब्ध है, नफे सिंह हमारी पार्टी ही नहीं हमारे परिवार का हिस्सा थे वो मेरे भाई समान थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

नफे सिंह ने हाल ही में सीएम, गृहमंत्री, डीजीपी और कमिश्नर को खुद पर होने वाले हमले की आशंका जताते हुए सुरक्षा की मांग की थी। उस समय तो सरकार ने राजनीति की और सुरक्षा नहीं दी। क्या सरकार इस में बराबर दोषी नहीं है? भगवान नफे सिंह जी की आत्मा को शांति दें और उनके परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति दें।

सीएम ने जताया दुख
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने देर रात एक्स पर पोस्ट डालकर लिखा कि INLD पार्टी के हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी और जय किशन के आकस्मिक निधन से स्तब्ध हूं। शोकाकुल परिवारजनों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं, इस कठिन समय में हम उनके साथ हैं।
इस मामले में संलिप्त एक भी दोषी को बख़्शा नहीं जाएगा। पुलिस को आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ़्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए गए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें।


केजरीवाल बोले- पुलिस को बदमाश पकड़ने के काम में लगाना था, किसानों को रोकने में लगा रखा है
हरियाणा में सरेआम हुई गोलीबारी में इनेलो नेता नफे सिंह की मौत बेहद दुखद है। उनके परिजनों व समर्थकों के प्रति मैं संवेदनाएं व्यक्त करता हू। उन्होंने एक्स पर लिखा कि बीजेपी ने हरियाणा की कानून व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। पुलिस को बदमाश पकड़ने के काम में लगाना था लेकिन बीजेपी ने हरियाणा की पुलिस को किसानों को रोकने के लिए बॉर्डर पर लगा रखा है।

आप प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर साधा निशाना
आप के हरियाणा अध्यक्ष सुशील गुप्ता का कहना है कि हरियाणा में कानून-व्यवस्था खत्म हो गई है... हमें झज्जर से सूचना मिली है कि हरियाणा इनेलो अध्यक्ष नफे सिंह और उनके साथियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस राज्य में कोई भी सुरक्षित नहीं है, न व्यापारी सुरक्षित हैं गोली मार दी जाती है और फिर उगाही की जाती है, राजनेताओं को सड़कों पर गोली मार दी जाती है... क्या राज्य कानून का शासन कायम रखेगा, या मुख्यमंत्री चुनावी रैलियों में व्यस्त रहेंगे?


जल्द कार्रवाई के आदेश: विज
हरियाणा इनेलो प्रमुख नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का कहना है, "...मैंने अधिकारियों से इस मामले में तुरंत कार्रवाई करने को कहा है। एसटीएफ भी हरकत में आ गई है...घटना की जांच की जा रही है।

पूर्व सीएम हुड्डा बोले- बेहद दुखद
हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की गोली मार कर हत्या करने का समाचार बेहद दुःखद है। यह प्रदेश की कानून व्यवस्था को दर्शाता है। इस घटना ने स्पष्ट कर दिया कि कानून व्यवस्था का दिवाला पिट चुका है। प्रदेश में आज कोई भी अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहा है। दिवंगत आत्मा को मेरी श्रद्धांजलि व परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि परिवारजनों को यह कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। हमले में घायल हुए सुरक्षाकर्मियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।


जवाहर यादव बोले घटना दुखद
हरियाणा इनेलो प्रमुख नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या के बाद हरियाणा बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता जवाहर यादव का कहना है यह घटना दुखद है। हमने इसपर अपना काम करना शुरू कर दिया है। पुलिस अपना काम कर रही है, हम इसकी गंभीरता को समझते हैं, CIA और STF ने पहले ही अपनी जांच शुरू कर दी है। सख्ती से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ऐसे हालात में राजनीति करने से बाज नहीं आते। मुझे उनके (नफे सिंह राठी) लिए सुरक्षा की किसी मांग की जानकारी नहीं है।


रणदीप सुरजेवाला के बयान पर बोले यादव, पुलिस अपना काम कर रही है, ये राजनीति का अवसर नहीं है
हरियाणा इनेलो प्रमुख नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या के बाद हरियाणा बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता जवाहर यादव का कहना है कि रणदीप सुरजेवाला को हरियाणा में कोई भी गंभीरता से नहीं लेता। वह जो करते हैं वह सिर्फ बयानबाजी करते हैं। इस हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अपना काम कर रही है। मैं दीपेंद्र हुड्डा या रणदीप सुरजेवाला के समय में हुई हत्याओं की संख्या नहीं गिनना चाहता। मैं बस यह आश्वासन देना चाहता हूं कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा और सजा दी जाएगी।


मौत पर राजनीति नहीं करनी चाहिए

हरियाणा इनेलो प्रमुख नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या के बाद हरियाणा बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता जवाहर यादव का कहना है कि मुझे लगता है कि विपक्ष को किसी की मौत पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। हमारे प्रयास यह सुनिश्चित करने के लिए होने चाहिए कि आरोपी जल्द से जल्द पकड़े जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed